करियर के आखिरी क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में भले ही न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम बल्लेबाजी में फेल हो गए हों लेकिन दूसरे मैच में सबसे कम गेंदों में सेंचुरी लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले मैकुलम ने बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 of 8
शनिवार से शुरू हुए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच में कीवी कप्तान मैकुलम ने शानदार पारी खेली। उन्होंने मात्र 54 गेंदों में शतक ठोंक दिया।
विज्ञापन
क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले मैकुलम ने बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 of 8
इस कारनामे के साथ ही मैकुलम टेस्ट में सबसे कम गेंदों में सेंचुरी लगाने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के अलावा मैकुलम (106 शतक) टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का शतक पार करने वाले बल्लेबाज भी बन गए है। मैकुलम ने इस मैच में 101वां शतक लगाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम गिलिक्रिस्ट के 100 शतक का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले मैकुलम ने बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 of 8
इससे पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मार्टिन गुप्टिल के बल्ले से 18 रन निकले।
विज्ञापन
क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले मैकुलम ने बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 of 8
केन विलियमसन ने सिर्फ 7 रन बनाए। जब मैकुलम बल्लेबाजी करने उतरे तो टीम का स्कोर 32 रन पर तीन विकेट था। मैकुलम ने धैर्य न दिखाते हुए अपना पारंपरिक खेल दिखाया।
विज्ञापन
क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले मैकुलम ने बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 of 8
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैकुलम ने सिर्फ 54 गेंदों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक डाला। उन्होंने 124 गेंदों में 145 रन बना डाले। जिसमें 6 छक्के और 21 चौके शामिल रहे। उनके साथ कोरी एंडरसन (72) और बीजे वेटलिंग (58) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले मैकुलम ने बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 of 8
बाकी के बल्लेबाजी ज्यादा कमाल नहीं कर सके और कप्तान मैकुलम के शानदार शतक की बदौलत कीवी टीम 370 रन पर ऑलआउट हो गई।
क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले मैकुलम ने बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 of 8
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए। टीम ओपनर डेविड वॉर्नर (12) के रुप में पहला विकेट गंवा चुकी है। देखें पूरा स्कोरकार्ड।