फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष नेहरा ने पावरप्ले में किया कमाल, लगाया जोरदार 'छक्का'

विज्ञापन
1 of 6
दो दिन पहले ही महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अप्रैल में 37 साल के होने जा रहे अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की जमकर प्रशंसा की और कहा था कि उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है। करीब पांच साल बाद टीम इंडिया में लौटे बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहद तनावपूर्ण मुकाबले में शुरुआत से ही गजब की गेंदबाजी कर दिखाया।
विज्ञापन

आशीष नेहरा ने पावरप्ले में किया कमाल, लगाया जोरदार 'छक्का'

2 of 6
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इसी साल जनवरी में लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे हैं और जब से वह वापस आए हैं विपक्षी बल्लेबाजों को लगातार खूब परेशान भी कर रहे हैं। फटाफट क्रिकेट को जहां युवाओं का खेल कहा जाता है तो उन्होंने इस उम्र में शानदार गेंदबाजी का सिलसिला जारी रखा और विकेट लेने एक अनोखा या यूं कहे तो दुर्लभ 'छक्का' जड़ दिया।
विज्ञापन

आशीष नेहरा ने पावरप्ले में किया कमाल, लगाया जोरदार 'छक्का'

3 of 6
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और उन्होंने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर विपक्षी टीम के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज मोहम्मद हफीज (4) को आउट कर अपनी टीम को शुरुआत में सफलता दिला दी। उन्होंने वापसी करने के बाद लगातार छठी बार पावरप्ले में भारत को सफलता दिलाई है।

आशीष नेहरा ने पावरप्ले में किया कमाल, लगाया जोरदार 'छक्का'

4 of 6
दिल्ली के तेज गेंदबाज नेहरा ने टी-20 मैच के पावरप्ले में विकेट लेने की शुरुआत 29 जनवरी को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पहले 6 ओवर के अंदर विकेट लेने का जो सिलसिला शुरू किया वो पाक के खिलाफ मैच में भी जारी रखा। इन 6 मैचों में उन्होंने 2 बार पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई जबकि एक मैच में अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया था।
विज्ञापन

आशीष नेहरा ने पावरप्ले में किया कमाल, लगाया जोरदार 'छक्का'

5 of 6
आशीष नेहरा टीम इंडिया में लौटने के बाद लगातार मैच खेल रहे हैं और पाक के खिलाफ न सिर्फ उनका बल्कि टीम इंडिया का लगातार 8वां मैच रहा। इस साल उन्होंने इन 8 मैचों में 11 विकेट झटक लिए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में तीन विकेट लेने के बाद नेहरा पाक के खिलाफ सिर्फ एक विकेट झटक सके लेकिन टीम के लिए वो सब कुछ कर दिया जो हर टीम अपने मुख्य गेंदबाज से अपेक्षा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष नेहरा ने पावरप्ले में किया कमाल, लगाया जोरदार 'छक्का'

6 of 6
आशीष नेहरा 16 मैचों में 24 विकेट झटके हैं। उन्होंने 9 दिसंबर, 2009 को नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी जिसमें वह खासे महंगे साबित हुए और 4 ओवर में एक विकेट के लिए 52 रन लुटा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें