जिस तरह से अब क्रिकेट में पैसा और शोहरत मिल रही है उससे क्रिकेटरों के बेटों का करियर के रूप में क्रिकेट को ही अपनाने का चलन चल निकला है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस चलन ने अभी जोर पकड़ा है बल्कि क्रिकेट के शुरुआती चरण से कई पिता क्रिकेटरों के बाद उनके बेटों ने भी इस खेल को अपना करियर बनाया और खासे सफल भी रहे। युवराज सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, शॉन मार्श और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे ढेरों क्रिकेटरों ने अपने पिता के क्रिकेट करियर को अपनाया।
विज्ञापन
तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!
2 of 12
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट में खासे सफल रहे हैं। उनके बाद अब 16 साल के उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट को ही अपने करियर के रूप में आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। सचिन जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते थे तब भी वह अक्सर उनके साथ मैदान पर अभ्यास करते रहे हैं। साथ ही मुंबई में कुछ टीमों के साथ खेलते भी रहे हैं।
विज्ञापन
तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!
3 of 12
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 14 मई को जब कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे। इस बीच एक कोने में मुंबई के मेंटर व पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन को कोचिंग दे रहे थे। अर्जुन को गेंदबाजी करते हुए देख ड्रेसिंग रुम में बैठे पाक टीम के पूर्व कप्तान और कोलकाता के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम उनकी गेंदबाजी देखने स्टेडियम जा पहुंचे और गेंदबाजी के लिए जरूरी टिप्स भी दिए।
तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!
4 of 12
वसीम अकरम ने बाद में बताया कि वह अर्जुन की गेंदबाजी के कायल है। साथ ही उन्होंने पिछले साल एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले गर्मियों के दौरान इंग्लैंड में एक प्रदर्शन मैच में वह मिड-ऑन पर फिल्डिंग कर रहे थे और अर्जुन के सामने महान कैरिबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा थे। और अर्जुन ने उन्हें आउट बोल्ड कर दिया था।
विज्ञापन
तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!
5 of 12
सचिन तेंदुलकर के समय के ही एक अन्य बड़े क्रिकेट सितारे का बेटा भी क्रिकेट की तैयारियों में जुट गया है। हम जिसकी बात कर रहे हैं उनका नाम है 'मिस्टर भरोसेमंद' राहुल द्रविड़। राहुल द्रविड़ के 2 बेटे हैं और दोनों ही क्रिकेट में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। हो सकता है कि दोनों जूनियर द्रविड़ आगे चलकर क्रिकेट को ही करियर बनाएं और जूनियर तेंदुलकर को चुनौती देते नजर आएं।
विज्ञापन
तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!
6 of 12
मुंबई में अभ्यास सत्र के दौरान शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के मेंटर राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीवन स्मिथ से टिप्स लेते नजर आए। द्रविड़ के बड़े समित और छोटे बेटे अनवय भी क्रिकेट को लेकर बहुत उत्साहित हैं और सब कुछ सही रहा तो वे भी अपने पापा की तरह टीम इंडिया के बड़े क्रिकेटर बन सकते हैं।
विज्ञापन
तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!
7 of 12
मुंबई में अभ्यास के दौरान राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अनवय ने जिस अंदाज में डाइव लगाकर कैच लपकने का प्रयास किया उससे लगा कि वह आगे चलकर अपने पापा की तरह बड़े क्रिकेटर बनेंगे।
तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!
8 of 12
2011 में इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम इंडिया के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में अभ्यास किया है। लॉर्ड्स में अभ्यास के दौरान राहुल द्रविड़ के साथ क्रिकेट की बारिकीयों को लेकर बात करते अर्जुन।
तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!
9 of 12
सचिन तेंदुलकर जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते थे तो अपने बेटे अर्जुन को कई बार अपने साथ ले जाते रहे हैं। जुलाई, 2011 को टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर थी और लॉर्ड्स में अभ्यास सत्र के दौरान अर्जुन तेज गेंदबाज जहीर खान से गेंदबाजी के टिप्स लेते हुए।
तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!
10 of 12
अर्जुन तेंदुलकर बतौर आलराउंडर अपना करियर बनाने में जुटे हैं। वह तेज गेंदबाजी के अलावा मध्य क्रम में बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं।
तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!
11 of 12
यह तस्वीर अक्टूबर, 2008 की है जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ बंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास करने जा रहे हैं। भारत इस दौरान ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज खेल रहा था। द्रविड़ के साथ बल्लेबाजी के लिए बैट हाथ में अभ्यास के लिए जाते जूनियर द्रविड़।
तो जूनियर तेंदुलकर को मैदान पर चुनौती देंगे जूनियर द्रविड़!
12 of 12
अर्जुन तेंदुलकर जब से समझदार हुए वह अक्सर अपने पापा सचिन तेंदुलकर के साथ मैदान पर आते रहे हैं और खूब पसीना बहाते रहे हैं। नवंबर, 2007 में मोहाली में टीम इंडिया के साथ अभ्यास के दौरान मैदान पर अर्जुन। इस समय वह अपने पापा और वीरेंद्र सहवाग के साथ बातचीत में व्यस्त हैं।