फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैच लपकने में कौन होगा कामयाब! खिलाड़ी या दर्शक

विज्ञापन
1 of 11
मोहली में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को अपनी लाज बचाने के लिए मैच जीतना जरूरी था लेकिन टीम ऐसा नहीं कर पाई। हालांकि टीम की सहमालकिन प्रीति जिंटा की उपस्थिति भी खिलाड़ियों को जीत के लिए प्रेरित नहीं कर सकी।
विज्ञापन

कैच लपक‌ने में कौन होगा कामयाब! खिलाड़ी या दर्शक

2 of 11
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विजयी शॉट सुरेश रैना ने लगाया। इस जीत के साथ ही चेन्नई एक बार फिर टूर्नामेंट में पहले पायदान पर रहने में कामयाब रही। रैना ने नाबाद 41 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

कैच लपक‌ने में कौन होगा कामयाब! खिलाड़ी या दर्शक

3 of 11
किंग्स इलेवन पंजाब से मिले 131 रनों के आसान लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने आसानी से यह मैच जीत लिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंदों में 2 चौका और 2 छक्का की मदद से नाबाद 25 रन बनाए।

कैच लपक‌ने में कौन होगा कामयाब! खिलाड़ी या दर्शक

4 of 11
चेन्नई सुपर क‌िंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते हैं लेकिन इस बार वह अपने बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। हालांकि उन्होंने आज नाबाद 41 रन जरूर बनाए।
विज्ञापन

कैच लपक‌ने में कौन होगा कामयाब! खिलाड़ी या दर्शक

5 of 11
चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए पंजाब की टीम ने 131 रनों का आसान लक्ष्य दिया था। उसकी शुरुआत जरूर खराब रही लेकिन बाद में टीम को अच्छी साझेदारी मिली और बिना किसी संकट के मैच जीत गई।
विज्ञापन

कैच लपक‌ने में कौन होगा कामयाब! खिलाड़ी या दर्शक

6 of 11
चेन्नई के लिए फैफ डु प्लेसिस ने सबसे बड़ी पारी खेली। वह 55 रन बनाकर रिषि धवन की गेंद पर बोल्ड हुए।
विज्ञापन

कैच लपक‌ने में कौन होगा कामयाब! खिलाड़ी या दर्शक

7 of 11
किंग्स इलेवन पंजाब की पारी के दौरान एक कैच को लपकने के लिए चेन्नई के फैफ डु प्लेसिस ने जान की बाजी ही लगा दी। हालांकि वह अपने प्रयास में कामयाब नहीं रहे। 19वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने वाइड लॉंग ऑन में छक्का के लिए शॉट खेला।

कैच लपक‌ने में कौन होगा कामयाब! खिलाड़ी या दर्शक

8 of 11
अक्षर पटेल के खेले शॉट को रोकने के लिए फैफ डु प्लेसिस के प्रयास को देखकर दर्शकों में भी इस कैच को लेकर उत्साह बन गया। साथ ही एक दर्शक भी कैच लपकने का प्रयास करने लगा। हालांकि दोनों में से किसी को कोई कामयाबी नहीं मिली और गेंद छक्का साबित हो गई। यह छक्‍का गया अक्षर पटेल के खाते में।

कैच लपक‌ने में कौन होगा कामयाब! खिलाड़ी या दर्शक

9 of 11
किंग्स इलेवन पंजाब के पुछल्ले बल्लेबाज अक्षर पटेल इस मैच में अपनी टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 19वें ओवर में आउट होने से पहले उन्होंने 29 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली।

कैच लपक‌ने में कौन होगा कामयाब! खिलाड़ी या दर्शक

10 of 11
आईपीएल में टूर्नामेंट से पहले किंग्स इलेवन पंजाब को अपने जिस बल्लेबाज पर सबसे बड़ी आस थी वह बुरी तरह से नाकाम रहा। विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल बुरी तरह से टूर्नामेंट में नाकाम रहे। वह इस सत्र के पंजाब के लिए अपने अंतिम मैच में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 6 रन बनाकर चलते बने।
विज्ञापन

कैच लपक‌ने में कौन होगा कामयाब! खिलाड़ी या दर्शक

11 of 11
किंग्स इलेवन पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिदिमान साहा भी कभी भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बतौर ओपनर भी वह ज्यादा कामयाब नहीं रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें