फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के पड़ोसी देश ने विदेशी धरती पर 4 दिन में जीती 2 सीरीज

Thu, 29 Oct 2015 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेट के प्रेमियों के लिए एक बड़ी अच्छी ही खबर है कि एशिया की धरती से एक और टीम बड़ी तेजी से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बना रही है। भारत के पड़ोसी देश ने वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद टी-20 सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन

टीम इंडिया के पड़ोसी देश ने विदेशी धरती पर 4 दिन में जीती 2 सीरीज

2 of 7
चार दिन पहले जिस दिन टीम इंडिया अपने घर पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहली बार वनडे सीरीज हार रही थी उसी दिन यह पड़ोसी टीम अपने घर से हजारों किमी दूर इतिहास रच रही थी। क्रिकेट वर्ल्ड में बेहद छोटी टीम कही जाने वाली अफगानिस्तान की टीम ने टेस्ट खेलने वाली टीम को वनडे सीरीज में हरा दिया था।
विज्ञापन

टीम इंडिया के पड़ोसी देश ने विदेशी धरती पर 4 दिन में जीती 2 सीरीज

3 of 7
5 मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान की टीम ने जोरदार संघर्ष के बाद पहली बार किसी टेस्ट मैच खेलने वाली टीम को 3-2 से हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया था। अफगानिस्तान ने मेजबान जिम्बाव्वे को उसी के घर में हराने का कारनामा किया था।

टीम इंडिया के पड़ोसी देश ने विदेशी धरती पर 4 दिन में जीती 2 सीरीज

4 of 7
अब उस जीत के 4 दिन बाद ही अफगानिस्तान की टीम ने एक और इतिहास अपने नाम कर लिया। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई और अफगान टीम ने क्लीन स्वीप करते हुए इस सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। अफगानिस्तान ने दोनों टी-20 मैच जीत लिए।
विज्ञापन

टीम इंडिया के पड़ोसी देश ने विदेशी धरती पर 4 दिन में जीती 2 सीरीज

5 of 7
हरारे में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने मेजबान टीम को 5 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला बेहद शानदार रहा क्योंकि जिम्बाव्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान टीम ने एक गेंद शेष रहते ही मैच 5 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

टीम इंडिया के पड़ोसी देश ने विदेशी धरती पर 4 दिन में जीती 2 सीरीज

6 of 7
अफगानिस्तान की जीत में ओपनर उस्मान घनी ने 45 गेंदों  में 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। घनी के अलावा गुलाबदीन नाइब ने महज 31 गेंदों में 7 चौके की मदद से 56 रन बनाए। अफगानिस्तान ने सोमवार को पहला टी-20 6 विकेट से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के पड़ोसी देश ने विदेशी धरती पर 4 दिन में जीती 2 सीरीज

7 of 7
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाव्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए और उसके लिए सिएन विलियम्स ने महज 26 गेंदों में 54 रनों की उम्दा पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें