फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला

विज्ञापन
1 of 8
दक्षिण अफ्रीका के करिश्माई बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के लिए यह मैच बेहद खास है क्योंकि यह उनके शानदार करियर का सौवां टेस्ट मैच है, और वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले अफ्रीकी टीम के सातवें खिलाड़ी हैं। लेकिन इस यादगार मैच में टीम को एक झटका भी लगा क्योंकि 2009 से चला आ रहा एक सिलसिला टूट गया जिससे टीम खुश नहीं है।
विज्ञापन

AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला

2 of 8
दक्षिण अफ्रीका के सुपर स्टार बल्लेबाज और भारत में लोकप्रिय विदेशी क्रिकेट सितारे एबी डीविलियर्स के लिए आज 14 नवंबर का दिन बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अपने टेस्ट करियर में मैच खेलने का शतक ठोंक दिया। भारत के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला

3 of 8
एबी डीविलियर्स ने अपने सौवें टेस्ट मैच में उस समय शानदार पारी खेली जब टीम को इसकी बेहद जरूरत थी। एक छोर संभालकर उन्होंने 85 रनों की पारी खेलकर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया। जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे तो दर्शकों ने जोरदार ताली के साथ उनका स्वागत किया। दर्शकों ने उनके हर शॉट पर ताली बजाई।

AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला

4 of 8
डीविलियर्स के लिए इस यादगार मैच में दक्षिण अफ्रीका टीम के बेहद खास और दुनिया के शीर्ष गेंदबाज डेल स्टेन अनफिट होने के कारण सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में नहीं उतर सके। तेज गेंदबाज होने के बावजूद उनका फिटनेस इस कदर शानदार रहा कि वह 2009 से लगातार टीम में बने रहे और टीम के खेले हर टेस्ट मैच में शामिल रहे।
विज्ञापन

AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला

5 of 8
'स्टेनगन' यानी डेल स्टेन ने 2009 से लगातार टेस्ट मैच खेले हैं। अफ्रीकी टीम के लिए तब से लेकर स्टेन ने लगातार 48 मैच खेले हैं। वह टीम के लिए आखिरी बार 2009 में सेंचुरियन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन

AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला

6 of 8
दक्षिण अफ्रीका के इस दौरे पर भारत ने पहले टी-20 सीरीज गंवाई फिर वनडे सीरीज गंवा दी लेकिन टीम इंडिया की इस हार में डीविलियर्स का अहम योगदान रहा जिन्होंने संकट में फंसी अपनी टीम को हर बार बाहर निकाला। वह इस दौरे पर खेली गई 10 पारियों में छठी बार 50 से ज्यादा की पारी खेलने का कारनामा किया है। बंगलूरू टेस्ट की पहली पारी में डीविलियर्स ने 85 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला

7 of 8
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर डीविलियर्स ने 10 में से छठी बार अर्धशतकीय पारी खेली। इनके बाद अफ्रीकी टीम की ओर से 4 बार फिफ्टी से बड़ी पारी फैफ डु प्लेसिस ने खेली है। हालांकि इस सीरीज में वह बुरी तरह से नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन

AB के सौवें टेस्ट में टूट गया 2009 से चला आ रहा सिलसिला

8 of 8
धाकड़ बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस की नाकामी टेस्ट सीरीज में इस कदर है कि वह 3 पारियों में सिर्फ एक रन ही बना पाए हैं। मोहाली और बंगलुरू टेस्ट की पहली पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके थे। जबकि मोहाली की दूसरी पारी में वह एक रन बना सके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें