बंगलुरू टेस्ट दक्षिण अफ्रीकी टीम के क्रिकेटर एबी डीविलियर्स के लिए बहुत खास है। इस मैच में मैदान में उतरते ही एबी बिना कोई रन बनाए 'शतक' पूरा देंगे।
विज्ञापन
बंगलुरू टेस्ट में बिना रन बनाए ही 'शतक' लगा देंगे एबी
2 of 8
मोहाली टेस्ट में टीम इंडिया मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को 108 रन से हराकर पूरे जोश में हैं। बंगलुरू टेस्ट में अगर बारिश ने विघ्न नहीं डाला तो मैच में फिर फिरकी का जादू दिख सकता है।
विज्ञापन
बंगलुरू टेस्ट में बिना रन बनाए ही 'शतक' लगा देंगे एबी
3 of 8
वहीं, दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए मोहाली की हार भले ही निराशाजनक हो लेकिन टी-20 और वनडे सीरीज में जीत उनका उत्साह दोबारा पाने के लिए काफी है। यह मैच अफ्रीकी टीम के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स के बहुत खास है।
बंगलुरू टेस्ट में बिना रन बनाए ही 'शतक' लगा देंगे एबी
4 of 8
यह मैच एबी का 100वां टेस्ट मैच है। 100वें टेस्ट को यादगार बनाने के लिए न सिर्फ एबी बल्कि उनकी टीम भी पूरी कोशिश करेगी और मैच जीतने के लिए दमखम लगाएगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की ओर से छह खिलाड़ियों ने सौ या इससे ज्यादा टेस्ट खेले हैं।
विज्ञापन
बंगलुरू टेस्ट में बिना रन बनाए ही 'शतक' लगा देंगे एबी
5 of 8
31 साल के एबी क्रिकेट के हर फार्मेट के एक्सपर्ट बल्लेबाज माने जाते हैं। टी-20 हो या टेस्ट उन्हें सभी प्रारुपों में खुद को ढालने में महारथ हासिल है। यही वजह है कि एबी के प्रशंसक सिर्फ अफ्रीका ही नहीं हर जगह है, खासकर भारत में।
विज्ञापन
बंगलुरू टेस्ट में बिना रन बनाए ही 'शतक' लगा देंगे एबी
6 of 8
टेस्ट में 21 शतक और 37 फिफ्टी लगा चुके एबी का इस फार्मेट में उच्चतम स्कोर 278 रन नाबाद है। 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ एबी की यह पारी उस वक्त बतौर अफ्रीकी बल्लेबाज सर्वाधिक थी। लेकिन दो साल बाद हाशिम अमला ने इंग्लैंड के खिलाफ 311 रन बनाकर एबी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
बंगलुरू टेस्ट में बिना रन बनाए ही 'शतक' लगा देंगे एबी
7 of 8
शुक्रवार को बातचीत में एबी ने कहा कि वह मैच को लेकर नर्वस जरूर है लेकिन अपने 100वें टेस्ट के लिए नहीं। बल्कि मैच में टीम की वापसी को लेकर।