आईपीएल-8 के एक मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के क्रिस गेल ने धमाकेदार पारी खेली और शानदार शतक लगाया। गेल के शतक की बदौलत आरसीबी को बड़ी जीत मिली। मैच के बाद टीम के मालिक विजय माल्या के साथ गेल और एबी डीविलियर्स।
विज्ञापन
AB के शॉट लगाने के तरीके कैसे-कैसे, एक तरीका यह भी
2 of 8
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए यह मैच बेहद शानदार रहा। इस मैच में टीम ने 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिर गेंदबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम को 90 रन से पहले ही समेट दिया। जोरदार जीत के बाद ग्रुप फोटो खींचवाते खिलाड़ी।
विज्ञापन
AB के शॉट लगाने के तरीके कैसे-कैसे, एक तरीका यह भी
3 of 8
बंगलुरू के जिस चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बल्लेबाजों ने रनों का अंबार खड़ा कर दिया, उसी मैदान पर इसी टीम के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए पंजाब की टीम को 14 ओवर से पहले ही समेट दिया।
AB के शॉट लगाने के तरीके कैसे-कैसे, एक तरीका यह भी
4 of 8
क्रिस गेल का बल्ला लंबे समय बाद अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखा। पहले ओवर में 5 गेंद पर एक रन बनाने के बाद उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्ला चलाना शुरू किया और 22 गेंदों में अर्धशतक फिर 46 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 57 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली जिसमें सौ रन तो चौकों-छक्कों से बने थे। शतक के बाद उनका उत्साह तो देखिए।
विज्ञापन
AB के शॉट लगाने के तरीके कैसे-कैसे, एक तरीका यह भी
5 of 8
शतक जमाने के बाद क्रिस गेल ने जमकर जश्न मनाया। उनके खराब फॉर्म के लिए उनकी आलोचना हो रही थी और जब उन्होंने शतक ठोंक दिया तो अपनी भड़ास भी निकाली। उनके जश्न के अंदाज को देखकर साथी और विपक्षी टीमों के खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
AB के शॉट लगाने के तरीके कैसे-कैसे, एक तरीका यह भी
6 of 8
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने स्लॉग ओवरों में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 24 गेंदों में नाबाद 47 रन (3 चौका और 4 छक्का) ठोंक दिए।
विज्ञापन
AB के शॉट लगाने के तरीके कैसे-कैसे, एक तरीका यह भी
7 of 8
आरसीबी के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी क्रिस गेल की तरह धूमधड़ाके के साथ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। डीविलियर्स की बल्लेबाजी की शैली गजब की है। वह क्रीज पर कई एंगल बनाकर बड़े शॉट्स लगाते हैं। प्रशंसक उनके शॉट लगाने के अंदाज को खूब पसंद करते हैं। डीविलियर्स का एक अजीबोगरीब शॉट यहां भी।
AB के शॉट लगाने के तरीके कैसे-कैसे, एक तरीका यह भी
8 of 8
क्रिस गेल ने कप्तान विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में 68 रन ठोंक दिए जो इस सत्र की सबसे तेज शुरुआत है।