फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रहे आईपीएल-7 के सबसे सफल 7 बल्लेबाज

विज्ञापन
1 of 9
एक बार फिर आईपीएल की धूम मचने वाली है और दुनियाभर के धाकड़ क्रिकेटर भारत में ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में धमाल मचाने को तैयार हैं। आईपीएल के पिछले 7 संस्करण बेहद शानदार रहे हैं और इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद की जा सकती है। मतलब यह कि गेंद और बल्ले के बीच जोरदार जंग एक बार फिर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

ये रहे आईपीएल-7 के सबसे सफल 7 बल्लेबाज

2 of 9
आईपीएल का आठवां संस्करण के शुरू होने में अब महज कुछ रोज की शेष रह गए हैं। सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आइए, जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस टी-20 टूर्नामेंट में रनों की बारिश कर दी थी। पिछले आईपीएल के 7 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज।

विज्ञापन

ये रहे आईपीएल-7 के सबसे सफल 7 बल्लेबाज

3 of 9
आईपीएल-7 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें पायदान पर हैं किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज डेविड मिलर। इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने 16 मैचों की 16 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 446 रन बनाए थे उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी 66 रन। वह इस बार भी इसी टीम से खेलेंगे।

ये रहे आईपीएल-7 के सबसे सफल 7 बल्लेबाज

4 of 9
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं और छठे नंबर पर हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज सहवाग ने 17 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 455 रन बनाए थे।
विज्ञापन

ये रहे आईपीएल-7 के सबसे सफल 7 बल्लेबाज

5 of 9
चेन्नई सुपर किंग्स के जोरदार बल्लेबाज सुरेश रैना जमकर बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले साल 16 पारियों में 5 अर्धशतकों के साथ कुल 523 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें पायदान पर रहे।

विज्ञापन

ये रहे आईपीएल-7 के सबसे सफल 7 बल्लेबाज

6 of 9
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर जो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं ने भी गजब ‌की बल्लेबाजी की थी। 14 मैचों में उन्होंने 6 अर्धशतकीय पारियां खेली और कुल 528 रन बनाए। वह इस फेहरिस्‍त में चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

ये रहे आईपीएल-7 के सबसे सफल 7 बल्लेबाज

7 of 9
ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए कई बार करिश्माई पारी खेली थी। उन्होंने 16 मैचों में 4 अर्धशतकों के साथ 552 रन बनाए। साथ ही उन्होंने 36 छक्के भी लगाए जो उस बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे।

ये रहे आईपीएल-7 के सबसे सफल 7 बल्लेबाज

8 of 9
आईपीएल-7 में सबसे ज्यादा रन बनाने में मामले में दूसरे पायदान पर रहे चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन स्मिथ। ड्वेन स्मिथ ने 16 मैचों की 16 पारियों में 5 अर्धशतकों की मदद से 566 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 50 चौके और 34 छक्के भी लगाए।
विज्ञापन

ये रहे आईपीएल-7 के सबसे सफल 7 बल्लेबाज

9 of 9
कोलकाता नाइटराइडर्स के ओपनर रॉबिन उथप्‍पा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अव्वल रहे। उन्होंने 16 मैचों में 5 अर्धशतक लगाए और 660 रन बनाए। वह इस दौरान ज्यादा छक्का नहीं लगा सके लेकिन चौके खूब लगाए। उन्होंने आईपीएल-7 में 18 छक्कों के अलावा 74 चौके भी लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें