रविचंद्रन अश्विन इस समय टीम इंडिया की जीत के ट्रंप कार्ड बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से उन्होंने मैदान पर चमत्कारिक प्रदर्शन कर विपक्षी टीम को खूब परेशान भी किया है। उनके शानदार प्रदर्शन को इस तरह से देखा जा सकता है कि वह अपने 12 टेस्ट सीरीज में 5 बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीत चुके हैं। अश्विन के छोटे से करियर की यह बड़ी और बेजोड़ उपलब्धि है।
विज्ञापन
सबसे तेज 'दोहरे शतक' के लिए अश्विन को चाहिए 4 मैचों में 24 विकेट
2 of 10
दुनिया के शीर्ष फिरकी गेंदबाज आर अश्विन की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री महान गेंदबाजों अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की तुलना में काफी देरी से हुई है। हालांकि उन्होंने इस देरी को अपने लाजवाब प्रदर्शन से धोने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे तेज 'दोहरे शतक' के लिए अश्विन को चाहिए 4 मैचों में 24 विकेट
3 of 10
वीरेंद्र सहवाग के 39 और सचिन तेंदुलकर के 74 सीरीज में 5-5 बार मैन ऑफ द सीरीज बनने के रिकॉर्ड की बराबरी आर अश्विन ने अपनी 12वीं सीरीज में ही कर ली है। विंडीज तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल ने 21 सीरीज में 6 बार टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी का रुतबा हासिल किया। उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है। आइए, जानते हैं कि उन 7 जबर्दस्त रिकॉर्ड्स के बारे में जो अश्विन तोड़ सकते हैं।
सबसे तेज 'दोहरे शतक' के लिए अश्विन को चाहिए 4 मैचों में 24 विकेट
4 of 10
पहला रिकॉर्ड, आर अश्विन टीम इंडिया के सबसे सफल वनडे गेंदबाज बन सकते हैं। अनिल कुंबले इस समय भारत के सबसे सफल वनडे गेंदबाज हैं जिन्होंने 271 मैचों से 337 विकेट झटके हैं। अश्विन के खाते में इस समय 100 मैचों से 140 विकेट दर्ज हैं, लेकिन वह अभी जिस अंदाज में गेंदबाजी कर रहे हैं उससे यही लगता है कि यह रिकॉर्ड उनके कब्जे से ज्यादा दूर नहीं रह सकता।
विज्ञापन
सबसे तेज 'दोहरे शतक' के लिए अश्विन को चाहिए 4 मैचों में 24 विकेट
5 of 10
दूसरा रिकॉर्ड, वह टेस्ट में सबसे तेज 300 विकेट लेने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। सबसे कम मैचों में 300 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनिस लिली के नाम है जिन्होंने 56 मैचों में यह कारनामा किया। जबकि बतौर फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने सबसे तेज 58 टेस्ट में इस मुकाम को हासिल किया था। अश्विन को इस रिकॉर्ड को बराबर करने के लिए अगले 24 मैचों में 124 विकेट लेने होंगे। हालांकि विदेश में उनकी सफलता अपने घर जैसी नहीं है।
विज्ञापन
सबसे तेज 'दोहरे शतक' के लिए अश्विन को चाहिए 4 मैचों में 24 विकेट
6 of 10
तीसरा रिकॉर्ड, अश्विन के पास टेस्ट में रिकॉर्ड सबसे तेज 200 विकेट लेने का चांस भी है। उन्होंने 18वें मैच में 100 विकेट लिए जो पांचवां सबसे तेज विकेट लेने का रिकॉर्ड है। अभी उन्होंने 32 टेस्ट मैचों से 176 विकेट लिए हैं जबकि सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज क्लीयेरेंस ग्रीमेट के नाम है जिन्होंने 36 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं भारतीय रिकॉर्ड हरभजन सिंह (46 टेस्ट, 200 विकेट) के नाम है जिसे आसानी से वह तोड़ सकते हैं। उनके पास इस रिकॉर्ड के लिए 4 मैच और 24 विकेट की जरूरत है।
विज्ञापन
सबसे तेज 'दोहरे शतक' के लिए अश्विन को चाहिए 4 मैचों में 24 विकेट
7 of 10
चौथा रिकॉर्ड, अश्विन ने हाल में जिस अंदाज में एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उससे वह भारतीय और वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने पर नजर रख सकते हैं। अनिल कुंबले ने 35 बार 5 विकेट लिए हैं जबकि वैश्विक रिकॉर्ड मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने 67 बार यह कारनामा किया। 29 के हो चुके अश्विन भले ही मुरली का रिकॉर्ड न तोड़ पाए लेकिन वह कुंबले का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उन्होंने अब तक 16 बार 5 विकेट लिया है।
सबसे तेज 'दोहरे शतक' के लिए अश्विन को चाहिए 4 मैचों में 24 विकेट
8 of 10
पांचवां रिकॉर्ड, किसी सीरीज में विकेटों का अर्धशतक या सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अश्विन अपने नाम करना चाहेंगे। किसी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड सिडनी बर्न्स के नाम है जिन्होंने एक सीरीज में 49 विकेट लिए थे। वहीं भारतीय रिकॉर्ड बीएस चंद्रशेखर के नाम है जिन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 35 विकेट लिए हैं। अश्विन ने हाल में हुई 4 मैचों की सीरीज में 31 विकेट लिए थे और भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी से वह 4 विकेट दूर रह गए थे।
सबसे तेज 'दोहरे शतक' के लिए अश्विन को चाहिए 4 मैचों में 24 विकेट
9 of 10
छठा रिकॉर्ड, अनिल कुंबले ने रिकॉर्ड 8 बार टीम इंडिया की ओर से किसी टेस्ट मैच में 10 से ज्यादा विकेट लिए हैं जबकि वर्ल्ड रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है जिन्होंने 133 मैचों में 22 बार इस मुकाम को हासिल किया। दूसरी ओर, आर अश्विन ने 32 मैचों में 4 बार यह उपलब्धि हासिल की है, ऐसे में वह कम से कम कुंबले के रिकॉर्ड को ही तोड़ सकते हैं।
सबसे तेज 'दोहरे शतक' के लिए अश्विन को चाहिए 4 मैचों में 24 विकेट
10 of 10
सातवां रिकॉर्ड, अश्विन न सिर्फ एक बेहतरीन गेंदबाज हैं बल्कि बल्लेबाजी भी बेहद शानदार अंदाज में करते हैं। वह कपिल देव के वर्ल्ड रिकॉर्ड 5000 टेस्ट रन और 400 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। अगर वह इस रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेते हैं तो यह किसी रिकॉर्ड से कम नहीं होगा क्योंकि आज के समय में टेस्ट मैचों का आयोजन कम होने लगा है। टेस्ट के नंबर वन ऑलराउंडर अश्विन ने अब तक 1204 रन और 176 विकेट हासिल किए है।