फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज में बल्लेबाज! नहीं होंगे ये 7 'खतरनाक' गेंदबाज

Fri, 12 Sep 2014 03:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
चैंपियंस लीग टी-20 में जहां दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा ले रही हैं वहीं ऐसे कई बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जिनकी टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी जिस कारण वे अपना जलवा इस बार नहीं दिखा पाएंगे।
विज्ञापन

मौज में बल्‍लेबाज! नहीं होंगे ये 7 'खतरनाक' गेंदबाज

2 of 10
हम आपको ऐसे 7 तेज गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी स्पीड और गेंदबाजी कौशल से विपक्षी बल्‍लेबाजों को खूब परेशान किया है। इन धुरंधर गेंदबाजों नहीं होने से संभवतः बल्‍लेबाज बेहद खुश होंगे। 
विज्ञापन

मौज में बल्‍लेबाज! नहीं होंगे ये 7 'खतरनाक' गेंदबाज

3 of 10
'स्टेनगन' के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन चैंपियंस लीग टी-20 में बल्‍लेबाजों को परेशान करते नजर नहीं आएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले स्टेन अपनी स्पीड और धारदार गेंदबाजी से बल्‍लेबाजों को खूब परेशान करते रहे हैं लेकिन टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के बल्‍लेबाज उनके न होने से बेहद खुश हैं।

मौज में बल्‍लेबाज! नहीं होंगे ये 7 'खतरनाक' गेंदबाज

4 of 10
इंग्लैंड दौरे के दौरान लॉर्ड्स टेस्ट में गजब का खेल दिखाते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चैंपियंस लीग टी-20 में खेलते नहीं दिखेंगे। उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल-7 में छठे नंबर पर रही थी और इस कारण उन्हें खेलने का टिकट नहीं मिला है।
विज्ञापन

मौज में बल्‍लेबाज! नहीं होंगे ये 7 'खतरनाक' गेंदबाज

5 of 10
भारत में होने वाले चैंपियंस लीग टी-20 में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी नहीं दिखाई देंगे। वह आईपीएल में जिस टीम दिल्‍ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं उसका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा और टूर्नामेंट में सबसे नीचले पायदान पर रही। शमी स्विंग में महारत रखते हैं लेकिन उनके होने से विपक्षी बल्‍लेबाज तो खुश होंगे ही।
विज्ञापन

मौज में बल्‍लेबाज! नहीं होंगे ये 7 'खतरनाक' गेंदबाज

6 of 10
इंग्लैंड दौरे के दौरान गजब क‌ी गेंदबाजी कर इंग्लैंड के बल्‍लेबाजों को परेशान करने वाले भुवनेश्वर कुमार भी शमी की तरह चैंपियंस लीग टी-20 में नहीं दिखाई देंगे। उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद लीग के लिए टिकट कटाने में नाकाम रही थी। भुवनेश्वर को हैदराबाद की टीम सवा चार करोड़ रुपए में खरीदा ‌था।
विज्ञापन

मौज में बल्‍लेबाज! नहीं होंगे ये 7 'खतरनाक' गेंदबाज

7 of 10
आईपीएल 7 की चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स चैंपियंस लीग टी-20 में भाग ले रही है लेकिन उसकी गेंदबाजी की मुख्य धार मोर्ने मोर्कल टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे। कंधे में चोट के कारण मोर्कल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मोर्कल को कोलकाता टीम ने पौने 3 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने आईपीएल में 12 मैचों में 12 विकेट झटके।

मौज में बल्‍लेबाज! नहीं होंगे ये 7 'खतरनाक' गेंदबाज

8 of 10
दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार दक्षिण अफ्रीका के वाएने पार्नेल भी चैंपियंस लीग टी-20 में नहीं खेल रहे हैं। दिल्‍ली डेयरडेविल्स के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने की सूरत में टीम के खिलाड़ी दर्शक की भूमिका में रहेंगे, उनके पार्नेल भी शामिल हैं। वह अफ्रीका से आने टी-20 टीम में भी शामिल नहीं हैं।

मौज में बल्‍लेबाज! नहीं होंगे ये 7 'खतरनाक' गेंदबाज

9 of 10
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी विभाग में तेजी से अपनी जगह पक्की करने वाले 23 साल के केन रिचर्डसन इस चैंपियंस लीग में नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलियाई टूर्नामेंट बिग बैश में शानदार प्रदर्शन की बदौलत हाल ही में उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। आईपीएल में राजस्‍थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले केन चोट के क‌ारण तीन महीने के लिए क्रिकेट से दूर हैं।

विज्ञापन

मौज में बल्‍लेबाज! नहीं होंगे ये 7 'खतरनाक' गेंदबाज

10 of 10
दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाजों में से बेन हैंड्रिक्स इस बार चोट के कारण चैंपियंस लीग टी-20 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हैंड्रिक्स अफ्रीकी टीम केप कोबराज के लिए खेलते हैं लेकिन पीठ में दर्द के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ रहा है। आईपीएल-7 में वह पंजाब किंग्स इलेवन के लिए खेले थे। साल के शुरुआत में उन्होंने 11 में से 28 विकेट झटके थे जिस कारण राष्ट्रीय टीम में उन्हें जगह मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें