फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?

विज्ञापन
1 of 9
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को अगर टी-20 का सबसे विध्वंसक बल्लेबाज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अभी एक दिन पहले ही वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 600 छक्के मारने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले वह इस फटाफट खेल में 600 से ज्यादा चौके भी लगा चुके हैं। टी-20 में 600-600 चौके और छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?

2 of 9
क्रिस गेल टी-20 के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह दुनिया के लगभग हर बड़े टी-20 में लीग में खेल चुके हैं। जब तक वो क्रीज पर होते हैं गेंदबाज और कप्तान लगातार इसी उधेड़बुन में होते हैं कि उन्हें गेंद कहां डाली जाए जिससे वो बड़े शॉट न लगा सके। आइए, जानते हैं टी-20 में गेल के बल्ले से निकले 7 बड़े रिकॉर्ड्स।
विज्ञापन

टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?

3 of 9
क्रिस गेल के नाम टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2013 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना लिया। इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 2 विकेट भी लिए।

टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?

4 of 9
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 2013 में आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के लिए खेलते हुए महज 30 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने के बाद 175 रनों की नाबाद पारी भी खेल डाली थी जो आज भी रिकॉर्ड है। इस पारी में गेल ने 66 गेंदों में 13 चौकों के अलावा 17 छक्के ठोंके थे।
विज्ञापन

टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?

5 of 9
क्रिस गेल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने टी-20 में 44.24 की औसत से 8363 रन बनाए हैं। जबकि उनके बाद दूसरे स्थान पर ब्रॉड हॉज हैं जिन्होंने 6717 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?

6 of 9
कैरेबियाई द्वीप के इस सबसे लोकप्रिय बल्लेबाज के नाम ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा शतक ठोंकने का रिकॉर्ड भी है। गेल ने रिकॉर्ड 17 शतक जमाए हैं। एक शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, जबकि 5 आईपीएल में और शेष शतक अन्य टी-20 लीग में लगाए हैं।
विज्ञापन

टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?

7 of 9
क्रिस गेल के नाम टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड 17 शतक के साथ-साथ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 53 अर्धशतक लगाए हैं जो एक रिकॉर्ड है।

टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?

8 of 9
बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इस शतक के साथ ही वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने टी-20 में शतक की शुरुआत 2007 से की।
विज्ञापन

टी-20 में गेल के नाम दर्ज हैं 7 विध्वंसक रिकॉर्ड, आप भी जानिए?

9 of 9
क्रिस गेल दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट में तिहरा, वनडे में दोहरा और टी-20 में शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया है। वीरेंद्र सहवाग ने भी तीनों प्रारूपों में यह कारनामा किया है लेकिन टी-20 में उनका शतक आईपीएल में निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें