बीफ पर प्रतिबंध और दादरी घटना के कारण शुरू हुई असहिष्णुता पर बहस के केंद्र में रही गाय याहू इंडिया की 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' बन गई है। गाय ने कई हाई प्रोफाइल प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। गाय के इस दौड़ में शामिल होने की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में बीफ की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से हुई। (टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली)
Trending Videos
विज्ञापन
गाय बनी 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', सनी-सलमान भी पिछड़े
2 of 8
वहीं सबसे अधिक सर्च की गई महिला हस्ती में सनी लियोनी ने टॉप किया। दूसरे नंबर पर रहीं कैटरीना कैफ और तीसरे नंबर पर आईं दीपिका पादुकोण।
विज्ञापन
गाय बनी 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', सनी-सलमान भी पिछड़े
3 of 8
सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले पुरुष हस्तियों की दौड़ में सलमान खान सबसे आगे रहे। वहीं ड्रग्स की लत होने की अफवाह के चलते हनी सिंह दूसरे नंबर पर रहे। लिस्ट में शाहिद कपूर, आमिर खान और शाहरुख खान भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे।
गाय बनी 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', सनी-सलमान भी पिछड़े
4 of 8
वहीं क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी सबसे अधिक सर्च किए गए।
विज्ञापन
गाय बनी 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', सनी-सलमान भी पिछड़े
5 of 8
तकनीकी की दुनिया में एप्पल के आईफोन 6 ने बाजी मार ली है।
विज्ञापन
गाय बनी 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', सनी-सलमान भी पिछड़े
6 of 8
कंपनी ने बताया कि राजनीति पूरे साल खबरों में बनी रही। बिहार और नई दिल्ली के चुनाव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा अरविंद केजरीवाल टॉप न्यूज मेकर्स में रहे। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से टॉप किया है।
विज्ञापन
गाय बनी 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर', सनी-सलमान भी पिछड़े
7 of 8
सबसे अधिक सर्च की गई खबर/घटना में आईएस का उदय, 2015 क्रिकेट विश्व कप, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का निधन, शीना बोरा हत्याकांड और व्यापम घोटाला प्रमुख रहे।