यूं तो क्रिकेट में शतक लगाना अपने आप में बड़ी बात होती है। खासकर तब जब किसी क्रिकेटर ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और ट्वंटी-20) में शतक ठोंकने का कारनामा कर दिखाया हो। यह उपलब्धि हजारों क्रिकेटरों में सिर्फ 7 बल्लेबाजों के ही हिस्से लगी है।
विज्ञापन
जानिए, दुनिया के इन 7 सबसे महान बल्लेबाजों को
2 of 11
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले महज 6 बल्लेबाज शामिल थे, लेकिन इस मैच में मेजबान अफ्रीकी टीम के एक आतिशी बल्लेबाज ने शतक ठोंककर इस छोटे से पर विशिष्ट क्लब में अपना नाम भी लिखवा ही लिया।
विज्ञापन
जानिए, दुनिया के इन 7 सबसे महान बल्लेबाजों को
3 of 11
सबसे दीगर बात यह है कि क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वालों में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, हाशिम अमला और कुमार संगकारा जैसे ढेरों महान बल्लेबाजों के नाम शामिल नहीं हैं। आइए, जानते हैं क्रिकेट जगत के ये 7 धुरंधर बल्लेबाज कौन हैं?
जानिए, दुनिया के इन 7 सबसे महान बल्लेबाजों को
4 of 11
क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे पहले शतक जमाने का कारनामा कर दिखाया वेस्टइंडीज के आतिशी बल्लेबाज क्रिस गेल ने। गेल ने 2000 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस्तक दी। 2001 में उन्होंने पहले वनडे (152, केन्या) फिर टेस्ट (175, जिम्बाब्वे) में शतक जमाया। इसके बाद 2007 में गेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 117 रन बनाकर यह इतिहास रचा।
विज्ञापन
जानिए, दुनिया के इन 7 सबसे महान बल्लेबाजों को
5 of 11
न्यूजीलैंड के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज इस क्लब में शामिल होने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं। 2003 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद उन्होंने पहले 2004 में टेस्ट (144, बांग्लादेश) फिर वनडे (166, आयरलैंड) मे शतक लगाया। इसके बाद उनके बल्ले ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 116 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
जानिए, दुनिया के इन 7 सबसे महान बल्लेबाजों को
6 of 11
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने अगस्त 1997 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। 3 जून,1998 को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट शतक (167) जमाया। फिर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे (120) में अपना पहला शतक लगाया। इसके बाद 3 मई, 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक (100) लगाते हुए इस क्लब में शामिल होने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए।
विज्ञापन
जानिए, दुनिया के इन 7 सबसे महान बल्लेबाजों को
7 of 11
भारत की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं सुरेश रैना। सीमित क्रिकेट के विशेषज्ञ रैना ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू किया। पहला शतक वनडे से आया जो हॉंगकॉंग (101) के खिलाफ लगा। फिर मई, 2010 में टी-20 में 101 रन बनाया। इसके बाद रैना ने जुलाई, 2010 में अपने पहले ही टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ शतक (120) लगाकर इतिहास रच दिया।
जानिए, दुनिया के इन 7 सबसे महान बल्लेबाजों को
8 of 11
क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक ठोंककर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान दुनिया के पांचवें और श्रीलंका के दूसरे क्रिकेटर बने। 1999 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने वाले दिलशान ने पहले टेस्ट में (163, जिम्बाब्वे) और फिर वनडे में शतक (116, नीदरलैंड्स) लगाया। इसके बाद उन्होंने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 104 रन बनाकर महान उपलब्धि को हासिल कर लिया।
जानिए, दुनिया के इन 7 सबसे महान बल्लेबाजों को
9 of 11
ब्रैंडन मैकुलम के बाद मार्टिन गुप्टिल इस उपलब्धि को हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं। गुप्टिल ने 2009 में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था। अपने पहले ही वनडे में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक (नाबाद 122) ठोंका, फिर पहले ही टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ शतक (189) जमाया। 2012 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में शतक (101) ठोंककर यह कारनामा कर दिखाया।
जानिए, दुनिया के इन 7 सबसे महान बल्लेबाजों को
10 of 11
पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अहमद शहजाद इस कारनामे को करने वाले छठे बल्लेबाज हैं। 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे करियर शुरू करने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 में पहला शतक (115) ठोंका। फिर 2014 में बांग्लादेश में उन्होंने टी-20 में शतक (नाबाद 111) लगाया। इसके बाद साल के मध्य में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में 147 रन बनाकर इस क्लब में अपना नाम शामिल करा लिया।
साल 2015 की शुरुआत में ही इस क्लब में एक और एंट्री हो गई। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में 119 रन बनाकर इस क्लब में अपनी जगह बना ली। उन्होंने 2012 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 110 रन और 2014 में वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 106 रन बनाकर शतक लगा चुके थे। सितंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 से अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले प्लेसिस अब तक 6 शतक लगा चुके हैं।