फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिसबेन में टीम इंडिया की हार पर पड़ताल, जानें 5 अहम कारण

विज्ञापन
1 of 6
पर्थ के बाद ब्रिसबेन वनडे में भी टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 300 से ज्यादा का लक्ष्य दिया फिर भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजों ने फिर शानदार खेल दिखाया, लेकिन गेंदबाजों ने कप्तान और टीम दोनों को ही निराश कर दिया। भारत सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया है। आइए, जानते हैं कि भारत की हार के 5 प्रमुख कारण।
विज्ञापन

ब्रिसबेन में टीम इंडिया की हार पर पड़ताल, जानें 5 अहम कारण

2 of 6
पहला कारण, कप्तान धोनी ने फिर टॉस जीता और बल्लेबाजी ले लिया। जबकि ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। पिछले 10 सालों में 21 वनडे खेले गए जिसमें 17 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जिसमें हार-जीत का रिकॉर्ड 7-8 का है। वहीं पिछले 5 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सिर्फ एक बार जीत मिली है।
विज्ञापन

ब्रिसबेन में टीम इंडिया की हार पर पड़ताल, जानें 5 अहम कारण

3 of 6
दूसरा कारण, कैच टपकाना भारत के लिए भारी पड़ गया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में जडेजा की गेंद पर लांग ऑन पर इशांत शर्मा ने शॉन मार्श का आसान कैच टपकाया। मार्श ने इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए पहले विकेट के लिए ऐरोन फिंच के साथ 145 रनों की साझेदारी की, साथ ही अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। इसके अलावा भी भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने भी कुछ और कैच के मौके गंवाए।

ब्रिसबेन में टीम इंडिया की हार पर पड़ताल, जानें 5 अहम कारण

4 of 6
तीसरा कारण, कैच टपकाने के साथ ही भारतीय क्षेत्ररक्षकों को रन आउट करने के भी कुछ बेहद शानदार मौके मिले, लेकिन वे विकेट लेने में नाकाम रहे। जबकि भारतीय पारी के दौरान 3 बल्लेबाज रन आउट ही हुए।
विज्ञापन

ब्रिसबेन में टीम इंडिया की हार पर पड़ताल, जानें 5 अहम कारण

5 of 6
चौथा कारण, भारत ने आज के मैच में कसी हुई गेंदबाजी जरूर की लेकिन विकेट लेने में नाकाम रहे। शुरू में दबाव बनाया लेकिन विकेट नहीं ले पाने से वो दबाव जाता रहा और कंगारू बल्लेबाज आराम से लक्ष्य के करीब पहुंच गए। साथ ही यहां भी धोनी के 2 फिरकी गेंदबाजों के साथ उतरना टीम पर भारी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिसबेन में टीम इंडिया की हार पर पड़ताल, जानें 5 अहम कारण

6 of 6
पांचवां कारण, अगर टोटके की बात करें तो रोहित शर्मा का शतक टीम इंडिया पर लगातार भारी पड़ रहा है। लगातार दूसरे मैच में उन्होंने शतक लगाया और भारत हार गया। इससे पहले भी उनके कई शतक ऐसे हैं जिसमें टीम इंडिया को हार मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें