फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशांत शर्मा समेत 4 क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना, जानिए कौन हैं वो?

विज्ञापन
1 of 11
कोलंबो टेस्ट के रोमांच के बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच जमकर बहसबाजी के बाद हाथापाई की नौबत तक आ गई थी।

विज्ञापन

इशांत शर्मा समेत 4 क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना, जानिए कौन हैं वो?

2 of 11
लाइव मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जो कुछ हुआ उसे टीवी के जरिए पूरी दुनिया ने देखा। 'जेंटलमैन गेम' में शर्मनाक झगडे़ से आईसीसी बेहद खफा नजर आई।
विज्ञापन

इशांत शर्मा समेत 4 क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना, जानिए कौन हैं वो?

3 of 11
आईसीसी ने कोलंबो टेस्ट मैच के तीसरे दिन से शुरू हुए पूरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए खिलाड़ियों को दोषी माना है और उन पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया है।

इशांत शर्मा समेत 4 क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना, जानिए कौन हैं वो?

4 of 11
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के अलावा इस झगड़े में शामिल श्रीलंका के 3 क्रिकेटर धम्मिका प्रसाद, दिनेश चंडीमल और लाहिरू थिरिमने को दोषी माना जिन्होंने मैच के चौथे दिन आपस में तीखी बहसबाजी की थी।
विज्ञापन

इशांत शर्मा समेत 4 क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना, जानिए कौन हैं वो?

5 of 11
आईसीसी ने इशांत शर्मा और दिनेश चंडीमल पर एक-एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया है जबकि धम्मिका प्रसाद और लाहिरू थिरिमने पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया है। इशांत को एक टेस्ट मैच के निलंबित कर दिया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि इशांत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। वहीं, चंडीमल को एक वनडे के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

इशांत शर्मा समेत 4 क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना, जानिए कौन हैं वो?

6 of 11
सीरीज में इशांत शर्मा, दिनेश चंडीमल और लाहिरू थिरिमने को दूसरी बार फाइन किया गया है। इन तीनों पर दूसरे टेस्ट मैच में भी अनुशासनहीनता के दोषी पाया गया था। उस समय उन पर 65 प्रतिशत मैच फीस काट लिया गया था, जबकि दोनों श्रीलंकाइयों पर 30 फीसदी मैच फीस काट ली गई थी।
विज्ञापन

इशांत शर्मा समेत 4 क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना, जानिए कौन हैं वो?

7 of 11
तेज गेंदबाज ने कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन इशांत शर्मा ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर तीखी प्रतिक्रिया की थी। सीरीज में लगातार दूसरी बार उन्होंने अनुशासन तोड़ा है। इस कारण उन पर एक टेस्ट मैच पर बैन लगाया जा सकता है। हालांकि सजा का ऐलान मैच के बाद किया जाएगा।

इशांत शर्मा समेत 4 क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना, जानिए कौन हैं वो?

8 of 11
दरअसल, इससे पहले इशांत ने पहली पारी में धम्मिका प्रसाद को अपनी एक बाउंसर से चोटिल कर दिया था। चोटिल होने के बाद धम्मिका दर्द से छटपटा रहे थे।

इशांत शर्मा समेत 4 क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना, जानिए कौन हैं वो?

9 of 11
इसके बाद दिल में बदले की भावना लिए धम्मिका प्रसाद ने दूसरी पारी में इशांत शर्मा पर लगातार बाउंसरों से अटैक किया। इशांत की चौथे दिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों से फिर झड़प हुई। बात 76वें ओवर की है जब धम्मिका गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने इशांत के खिलाफ दो बाउंसर फेंकने के बाद तीसरी बाउंसर भी फेंक दी जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया। फिर दोनों ने एक-दूसरे को आंखें तरेर कर देखा, कुछ कहासुनी भी हुई। पास खड़े दिनेश चांदीमल भी झड़प में शामिल हो गए।

इशांत शर्मा समेत 4 क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना, जानिए कौन हैं वो?

10 of 11
दिनेश चांदीमल ने इशांत की टी-शर्ट खींची जिसको देखकर नाराज अश्विन ने मैदानी अंपायरों को शिकायत की। अगली गेंद पर रन लेने के दौरान जब इशांत गेंदबाज धमिका के पास से गुजरे तो उन्होंने अपने हेलमेट को बार-बार थपथपा कर मानो यह कहा कि कोशिश करो शायद गेंद मेरे सिर पर मार सको।
विज्ञापन

इशांत शर्मा समेत 4 क्रिकेटरों पर लगा जुर्माना, जानिए कौन हैं वो?

11 of 11
अंपायरों ने श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को बुलाकर अपने खिलाड़ियों को शांत करने के लिए कहा। मामला इतने पर शांत नहीं हुआ, गुस्से में नजर आ रहे धम्मिका प्रसाद ने लाइन से आगे जाकर चौथी बाउंसर फेंकी। इस ओवर की अंतिम गेंद पर अश्विन के आउट होते ही भारतीय पारी समाप्त हो गई लेकिन जब इशांत पवेलियन की ओर लौट रहे थे तब धम्मिका ने उनके पीछे दौड़ते हुए कुछ शब्द कहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें