हमारे यहां मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु की पत्नी और धन की देवी माना गया है। लेकिन अलग-अलग देशों में मां लक्ष्मी के और भी रूप हैं। तस्वीरों में जानिए।
विज्ञापन
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
2 of 13
हिन्दू धर्म में बताया गया है कि देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। लेकिन यूनान के धार्मिक ग्रंथों में लक्ष्मी का वाहन मोर बताया गया है। यूनान में देवी लक्ष्मी को हेरा और जूनो नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि हेरा आकाश में रहती हैं और खेतों को हरा-भरा रखती हैं। कृषि की देवी होने के कारण जूनो देवी को ग्राम लक्ष्मी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
3 of 13
पुराणों की कथा के अनुसार एक बार देवी लक्ष्मी धरती वासियों से रूठ गईं। इससे अन्न का उत्पादन बंद हो गया। अकाल के कारण जीव-जंतु भूख-प्यास से व्याकुल होकर तड़पने लगे। लक्ष्मी की नाराजगी दूर हुई तो वही अन्नपूर्णा रूप में लोगों के दुःख दूर करने के लिए प्रकट हुईं। रोम में लक्ष्मी माता के अन्नपूर्णा रूप की ही पूजा होती है। अन्न प्रदान करने वाली लक्ष्मी देवी को रोम में सीरिन देवी के नाम से जाना जाता है।
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
4 of 13
फ्रांस में फ्लोरा देवी को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। यह फूलों से श्रृंगार करती हैं और खुशियों के फूल खिलाती है। इसलिए फ्लोरा देवी को समृद्धि और सौन्दर्य की देवी माना जाता है। फ्रांस में महिलाएं फ्लोरा देवी की कृपा पाने के लिए बालों को फूलों से सजाती हैं।
विज्ञापन
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
5 of 13
मिस्र में धन समृद्धि की देवी आइसिस हैं। मिस्र की यह देवी अपने हाथों में सांप धारण करती हैं। मिस्र वासियों का मानना है कि यह देवी संकट के समय लोगों की रक्षा करती हैं। इस देवी की कृपा से ही सुख, संपत्ति और खुशियां आती हैं। भारत की तरह मिस्र में भी अवतारवाद की मान्यता है। माना जाता है कि देवी आइसिस ने महारानी हेप्त के रूप में अवतार लिया था।
विज्ञापन
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
6 of 13
गाय को हिन्दू धर्म में लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। संसार में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश डेनमार्क भी गाय को ही खुशी और समृद्धि की देवी मानता है। वहीं यूरोप में नीरिड और ओसियाड को समृद्धि की देवी माना जाता है। इस देवी का संबंध भी दूध उत्पादन से है।
विज्ञापन
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
7 of 13
16वीं सदी में जापान में भी देवी लक्ष्मी के मंदिर का पता चला था। मंदिर में देवी लक्ष्मी की मूर्ती जापानी महिला के रूप में मिली थी।
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
8 of 13
श्रीलंका के पोलोम रुवा नामक स्थान पर शिव दंडल में खुदाई के दौरान कमल पर विराजमान लक्ष्मी की प्रतिमा मिली थी।
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
9 of 13
कंबोडिया में शेषशायी भगवान विष्णु के पांव दबाते हुए लक्ष्मी जी की कांसे की मूर्ति मिल चुकी है।
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
10 of 13
ग्रीस देश में संपन्नता की देवी को 'री' के रूप में पूजा जाता है। यहां 'राई' को धन माना जाता है।
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
11 of 13
माना जाता है कि बाली द्वीप में देवी लक्ष्मी राजाओं की रानी के रूप में रहती थी, लेकिन जब उनको विष्णु से प्यार हो गया तो वे मृत्यु को प्राप्त हो गईं। विभिन्न जाति के पौधे उनकी समाधि पर उग गए, लेकिन उनकी नाभि पर धान का पौधा उगा था। उस पौधे को यहां के लोग धनलक्ष्मी का पौधा मानकर पूजते हैं।
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
12 of 13
सूडान देश में लक्ष्मी को धान पैदा करने वाली देवी माना जाता है। लोग इसी रूप में लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
धन के लिए कैसे और किस रूप में विदेशों में करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
13 of 13
जावा में लक्ष्मी को सोने की देवी के नाम से पूजा जाता है। यहां की स्त्रियां अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए जो आभूषण पहनती थीं। उन प्राचीन आभूषणों पर 'श्री' नाम का निशान बना होता था, जो लक्ष्मी का रूप माना जाता है।