जानते हैं आपके सोने के तरीके भी आपके बारे में कई राज खोलते हैं। वैसे तो सोते वक्त कुछ ध्यान नहीं रहता लेकिन सोने की हर एक खास मुद्रा अपने आप में कुछ कहती है। जान लीजिए, आपके सोने की मुद्रा आपके बारे में क्या बताती है।
विज्ञापन
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
2 of 9
फीटल मुद्रा यानि जैसे गर्भ में बच्चा सोता है वैसे सोना। इसमें एक तरफ करवट लेकर अपने पैरों को सीने के पास तक मोड़ लेते हैं। माना जाता है कि ऐसे सिकुड़ कर सोने वाले लोग बाहर से सख्त लेकिन मन से शर्मीले और मुलायम होते हैं।
विज्ञापन
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
3 of 9
सोल्जर यानि सैनिक की तरह सोना। इसमें लोग पीठ के बल बिलकुल सीधा सोते हैं जैसे कि तस्वीर में। ये लोग खुद को बहुत गंभीरता से लेते हैं और इनकी हर चीज तय रहती है। ये खुद से भी बहुत अपेक्षाएं रखते हैं।
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
4 of 9
फ्रीफॉल। इसमें लोग पेट के बल और सिर को किसी एक तरफ घुमा कर सोते हैं। इनके हाथ इनकी तकिया के नीचे या उसके आसपास ही रहते हैं। ऐसे लोग बहुत खुले और स्वतंत्र किस्म के होते हैं। ये मिलनसार होते हैं लेकिन कई बार ढीठ भी बन जाते हैं। ये बाहर से तो खुश दिखते हैं लेकिन अंदर से थोड़े चिंतित और परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
5 of 9
यर्नर यानि कोई इच्छा रखने वाला। यर्नर मुद्रा में सोना मतलब एक तरफ करवट लेकर अपने हाथों को सामने की तरफ फैला कर सोना। ऐसे लोग दूसरों से मेलजोल तो बढ़ाते हैं लेकिन शक्की मिजाज के भी होते हैं। ये स्वार्थी भी माने जाते हैं और फैसला लेने में वक्त लगाते हैं।
विज्ञापन
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
6 of 9
लॉग मुद्रा। इसमें लोग एक तरफ करवट लेकर बिलकुल सीधाई में लेटते हैं। उनके हाथ और पांव भी सीधे रहते हैं। ऐसे सोने वाले लोग मिलनसार माने जाते हैं और इन्हें हर तरह के लोगों से बात चीत करना अच्छा लगता है। ये विश्वासी होते हैं और इसी कारण कई बार लोग इन्हें भोला समझ लेते हैं।
विज्ञापन
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
7 of 9
स्टारफिश यानि सितारा मछली की तरह सोना। इसमें लोग पीठ के बल लेट कर अपने हाथ ऊपर की तरफ खोल कर सोते हैं। ऐसे लोग सच्चे दोस्त माने जाते हैं। ये दूसरों की तकलीफ सुन कर उन्हें किसी भी तरह मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
8 of 9
पिलो हगर यानि तकिए से लिपट कर सोना। हालांकि यह कोई सोने की मुद्रा नहीं है और तकिए से लिपट कर कोई भी सो सकता है लेकिन यह दर्शाता है कि ऐसा करने वाले लोगों की जिंदगी में रिश्तों, परिवार और दोस्ती की बहुत अहमियत होती है। लोग इनसे खुश रहते हैं।
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
9 of 9
खर्राटें लेना। यह भी सोने की मुद्रा नहीं है लेकिन यह आदत इंसान के स्वभाव के बार में जरूरी बात बताती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि जो लोग ज्यादा खर्राटे लेते हैं वे ज्यादा भावात्मक होते हैं और इसी कारण उनमें ज्यादा गुस्सा या तनाव रहता है। लेकिन यह हर लम्हें को खुल कर जीने में विश्वास रखते हैं। सोर्स- मिंक.कॉम।