फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 अंजान लोगों की लगी 10,000 करोड़ की लॉटरी

Sat, 05 Mar 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
3 अंजान लोगों की 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लॉटरी लग गई है। पर वो तीन लोग खुशनसीब लोग कौन है? ये अब तक का सबसे बड़ा जैकपॉट है। अमेरिका की रिकॉर्ड 1.6 अरब डॉलर यानी 1.07 खरब रुपए से ज्यादा की जैकपॉट लॉटरी के कम से कम तीन विजेता हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 अंजान लोगों की लगी 10,000 करोड़ की लॉटरी

2 of 9
जीतने वाले टिकट कैलिफोर्निया, टेनीसी और फ्लोरिडा में खरीदे गए थे। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि लॉटरी के विजेता कौन हैं। इससे पहले जो ड्रॉ निकला था वह उन्नीसवां ऐसा ड्रॉ था जिसमें लॉटरी का ग्रैंड प्राइज विजेता नहीं था, जिसके लिए टिकट के सारे छह अंक मेल खाना जरूरी है।
विज्ञापन

3 अंजान लोगों की लगी 10,000 करोड़ की लॉटरी

3 of 9
अधिकारियों का कहना है कि अभी कई घंटे और ये जानने में लगेंगे कि कोई और विजेता टिकट तो नहीं हैं।
 

3 अंजान लोगों की लगी 10,000 करोड़ की लॉटरी

4 of 9
बुधवार को पूरे अमेरिका में हजारों लोग लॉटरी जीतने की उम्मीद में दुकानों के सामने कतार लगाए खड़े थे।
विज्ञापन

3 अंजान लोगों की लगी 10,000 करोड़ की लॉटरी

5 of 9
वे अपना भुगतान 29 सालों में सालाना भी ले सकते हैं या फिर 93 करोड़ डॉलर (62.70 अरब रुपये से अधिक) की एकमुश्त राशि ले सकते हैं। इस राशि पर 39.6 फीसदी कर लगाकर सरकार भी अच्छी ख़ासी कमाई करेगी। स्पेन की एल गोर्डो दुनिया की सबसे बड़ी लॉटरी है। 2015 में इसकी कुल इनाम राशि 2.4 अरब डॉलर (1.50 खरब रुपये से अधिक) थी। इसमें कोई एक जैकपॉट नहीं होता।
विज्ञापन

3 अंजान लोगों की लगी 10,000 करोड़ की लॉटरी

6 of 9
बहुत से टिकटों पर एक ही अंक छापे जाते हैं और जिस किसी के पास इन अंकों की लॉटरी होती है, वो ये इनाम जीत जाता है। यूरोप में सामान्यतः लॉटरी की इनामी राशि अमेरिका की तुलना में कम ही होती है लेकिन विजेता को एकमुश्त राशि दी जाती है और ज्यादातर देश इस राशि पर कर नहीं लगाते।
 
विज्ञापन

3 अंजान लोगों की लगी 10,000 करोड़ की लॉटरी

7 of 9
पावरबॉल लॉटरी के मुनाफ़े को अमरीका के विभिन्न राज्य अपनी तरह से इस्तेमाल करते हैं। मसलन न्यूजर्सी ने पांच करोड़ डॉलर के टिकट बेचे। अधिकारियों का कहना है कि इसका बड़ा हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।
 

3 अंजान लोगों की लगी 10,000 करोड़ की लॉटरी

8 of 9
चार नवंबर के बाद से किसी ने भी ड्रॉ नहीं जीता है। ये इनाम टिकटों की बिक्री पर निर्भर करता है और बिक्री के साथ इनामी राशि तेज़ी से बढ़ती है। अक्तूबर में जैकपॉट के लिए एक नया फॉर्मेट बनाया गया है जिससे इनाम राशि भविष्य में और भी ज़्यादा होने की संभावना है। अमरीका के पचास में से छह राज्य इस जैकपॉट में हिस्सा नहीं लेते। नतीजा ये है कि इन राज्यों के लोग लंबे फासले तय करके दूसरे राज्यों से टिकट ख़रीदते हैं।
विज्ञापन

3 अंजान लोगों की लगी 10,000 करोड़ की लॉटरी

9 of 9
अमरीका के पचास में से छह राज्य इस जैकपॉट में हिस्सा नहीं लेते। नतीजा ये है कि इन राज्यों के लोग लंबे फासले तय करके दूसरे राज्यों से टिकट ख़रीदते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें