यूं तो कई देशों की संसद में चीख-चिल्लाहट, विरोध प्रतिरोध होता रहता है लेकिन जब बात उठा पटक तक पहुंच जाए तो बहुत आश्चर्यजनक लगता है। कुछ ऐसा ही यूक्रेन की संसद में हुआ। जब एक सांसद ने वहां के प्रधानमंत्री आर्सने यात्सेनयुक को फूलों का गुलदस्ता देने के बहाने पटकने की कोशिश की।
विज्ञापन
पहले दिया फूल, फिर यूक्रेन के पीएम को पटकने की कोशिश
2 of 5
दरअसल, पीएम आर्सने अपनी सरकार की सालाना रिपोर्ट पेश करने जा रहे थे। इस दौरान सभी सांसद पीएम से मिल रहे थे। लेकिन जैसे ही बीपीपी केसांसद ओलेग बार्ना उनसे मिलने के लिए उनके पास पहुंचे तभी नजारा बदल गया।
विज्ञापन
पहले दिया फूल, फिर यूक्रेन के पीएम को पटकने की कोशिश
3 of 5
सांसद ने पीएम को गुलदस्ता देने के बाद पीछे से पकड़ लिया और फिर उन्हें फर्श पर गिराने की कोशिश करने लगे। तभी सभी सांसदों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया।
पहले दिया फूल, फिर यूक्रेन के पीएम को पटकने की कोशिश
4 of 5
यही वो क्षण है जब सांसद बार्नो ने पीएम आर्सने को फर्श पर पटकने की कोशिश की थी। इसके बाद संसद में हाथापाई का दौर भी शुरू हो गया।
पहले दिया फूल, फिर यूक्रेन के पीएम को पटकने की कोशिश
5 of 5
सांसद के इस बर्ताव के लिए पार्टी के हेड ल्यूटसेन्को ने संसद से माफी मांगी और उन्हें डाटने की बात भी कही। बता दें कि बीपीपी और पीएम आर्सने की पीपुल्स फ्रंट सहित कई अन्य दल मिलकर गठबंधन की सरकार चला रही है।