फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

विज्ञापन
1 of 11
तुर्की के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि तुर्की के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने तुर्की के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने पर एक लड़ाकू विमान को गिराया है। रूस के रक्षा अधिकारियों का कहना है कि गिराया गया विमान रूस का एसयू-24 है। इसके साथ ही तुर्की और रूस के बीच तनाव बढ़ गया है। रूस के राष्ट्रपति ऑफिस क्रेमलिन ने कहा गया है कि प्लेन को गिराना एक खतरनाक घटना है। रूस ने तुर्की को इस हादसे के बाद कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही अपने देश के नागरिकों से कहा है कि तुर्की जाने के लिए विमान सेवाओं को संभल कर प्रयोग करें। इस हादसे के बाद एक बार फिर से दोनों देशों के साथ-साथ वैश्विक परिदृश्य में भी तनाव फैल गया है।
विज्ञापन

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

2 of 11
हालांकि रूस ने तुर्की के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन से इंकार किया है। वहीं रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा है कि एसयू-24 विमान उत्तरी सीरिया में क्रैश हो गया है।
विज्ञापन

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

3 of 11
तुर्की की मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक ये विमान सीरियाई क्षेत्र में गिरा है। टीवी पर प्रसारित फुटेज में दो पॉयलट विमान क्रैश होने से पहले बाहर छलांग लगाते दिख रहे हैं। तुर्की के अधिकारियों का कहना है कि विमान ने चेतावनियों को नजर अंदाज किया था। प्रधानमंत्री अहमत दावूतोगलू ने विदेश मंत्रालय से नेटो, संयुक्त राष्ट्र और संबंधित देशों से परामर्श करने के लिए कहा है।

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

4 of 11
सीरिया की मानवाधिकार मॉनिटरिंग समूह ने बताया कि यह जहाज लाटाकिया प्रोविंस के उत्तरी भाग में पहाड़ो में जाकर क्रेश हो गया। तुर्की के राष्ट्रपति टयईप एड्रोगन ने इस मामले पर अपनी सेना और प्रधानमंत्री अहमत डाव्यूतोगलु से नाटो, यूनाइटेड नेशन और संबंधित देशों से बात करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

5 of 11
सीरिया की सेना के सूत्रों के मुताबिक अभी इस बात की जांच की जा रही है कि ‌आखिर इसके पीछे पूरा मामला क्या है? तुर्की के प्राइवेट चैनल हेबरतुर्क टीवी शो में दिखाया गया कि किस तरह से रूस का यह विमान नीचे गिर रहा है। यह जहाज तुर्कमेन माउंटेन के पास जाकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

6 of 11
हेबरटर्क टीवी चैनल के मुताबिक रूस का विमान जोकि तुर्की वायुसेना ने मार गिराया। उसकी कुछ तस्वीरें टीवी चैनल ने अपनी ट्वीटर अकाउंट से जारी की है। 
विज्ञापन

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

7 of 11
तस्वीरों मे आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से रूस के विमान एसयू-24 को निशाना बनाया गया।

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

8 of 11
खबरों के मुताबिक प्लेन में बैठे दोनों पायलट प्लेन पर हमला होते ही उससे कूद गए और पैराशूट के जरिए अपनी जान बचाने की कोशिश की।

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

9 of 11
अभी पायलटों के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है कि अभी वो कैसे हैं।

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

10 of 11
एक ऑनलाइन वीडियो भी सामने आ गया है। इस वीडियो में रूस के दुर्घटनाग्रस्त प्लेन हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। वीडियो में इस्लामिक स्टेट के लड़ाके पायलट के मृत शरीर के पास बैठकर अरबी भाषा, में बात करते हुए। देखिए पूरा वीडियो--क्लिक करें
विज्ञापन

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

11 of 11
रूस के राष्ट्रपति के कार्यालय से एक जारी बयान में कहा गया है कि अभी किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहिए। तुर्की हमारा अच्छा सहयोगी देश है। देखना होगा कि वास्तविक परिस्थितियां क्या हैं। रूस के विमान को मार गिराने वाला एक वीडियो भी सामने आय है। वी‌डियो में आप देख सकते हैं कैसे रूस के विमान को मार गिराया गया। पूरी वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें