फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल के अभिषेक को गूगल ने दी 2 करोड़ की नौकरी

विज्ञापन
1 of 7
आईआईटी खडगुपर के छात्र अभिषेक पंत को दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने 2 करोड़ के पैकेज का ऑफर दिया है। पुणे निवासी अभिषेक पंत अभी आईआईटी खडगपुर में कम्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन

22 साल के अभिषेक को गूगल ने दी 2 करोड़ की नौकरी

2 of 7
आईआईटी खडगपुर प्रबंधन के मुताबिक अब तक यह किसी छात्र के लिए सबसे अधिक पैकेज है। 22 साल के अभिषेक पंत ने गूगल के कैलिफोर्निया हेडक्वाटर से तीन माह की इंटर्नशिप की। इसके बाद उन्हें गूगल के तीन इंटरव्यू से गुजरना पड़ा। इंटरव्यू में सफल होने के बाद गूगल ने उन्हें डिजाइन सोल्यूशन सेल में नौकरी का ऑफर दिया है।
विज्ञापन

22 साल के अभिषेक को गूगल ने दी 2 करोड़ की नौकरी

3 of 7
अमेरिका में जन्मे अभिषेक अपने परिवार के साथ साल 2006 में भारत आए और यहीं शिफ्ट हो गए। अभिषेक ने पुणे से सीबीएसई बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। पुणे डीपीएस के छात्र रहे अभिषेक ने 10वीं में 97.6 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया।

22 साल के अभिषेक को गूगल ने दी 2 करोड़ की नौकरी

4 of 7
हालांकि अमेरिका से भारत लौटने पर अभिषेक के माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित थे कि इंडियन एजुकेशन सिस्टम में अभिषेक खुद को एडजस्ट कर पाएंगे कि नहीं, लेकिन अभिषेक माता-पिता की आकांक्षाओं पर खरे उतरे।
विज्ञापन

22 साल के अभिषेक को गूगल ने दी 2 करोड़ की नौकरी

5 of 7
अभ‌िषेक का कहना है कि आईआईटी खडगपुर से और गूगल के कैलिफोर्निया ऑफिस तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। गूगल में इंटर्नशिप करने के लिए उन्हें दो इंटरव्यू के दौर से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

22 साल के अभिषेक को गूगल ने दी 2 करोड़ की नौकरी

6 of 7
इंटरव्यू में सफल होने के बाद उन्हें गूगल की डॉक्यूमेंट को‌‌डिंग करने के लिए कहा गया, जिसके बाद प्रोजेक्ट प्रंबधन ने उनका इंटरव्यू लिया। अंत में उन्हें गूगल के डिजाइन सोल्यूशन सेल में पोस्टिंग दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 साल के अभिषेक को गूगल ने दी 2 करोड़ की नौकरी

7 of 7
अभिषेक का कहना है कि गूगल के ऑफर को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। साथ ही उनके माता-पिता भी बेहद खुश हैं। गूगल में जॉब मिलने के बाद अभिषेक अपने कैरियर के लिए अमेरिका लौट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें