तुर्की के इंस्ताबुल में सेंट्रल स्क्वॉयर के पास हुए भीषण बम विस्फोट में मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल है। यह आंकड़ा तुर्की की सरकार की तरफ से जारी किया गया है। इस बम विस्फोट के बाद बम विस्फोट के पीछे की असल वजह का पता लगाने की पूरी कोशिश शुरू कर दी गई है। द गार्जियन के मुताबिक सुल्तानाहमत क्षेत्र में यह बम विस्फोट हुआ। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जहां पर यह बम विस्फोट हुआ वो एक पर्यटक स्थान है। इस बम विस्फोट के बाद तुर्की की सरकार ने टेलीविजन के सीधे होने वाले प्रसारण पर रोक लगा दी है।