कनाडा और अमेरिका में बैंक नोटों पर महिलाओं की भी तस्वीर लगाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। ब्रिटेन में ऐसे ही एक कैंपेन के बाद बैंक ऑफ इंग्लैंड साल 2017 से 10 पाउंड के नोट पर लेखिका जेन ऑस्टिन की तस्वीर छापने को तैयार हो गया है। देखें तस्वीरें
विज्ञापन
तस्वीरें: नोटों पर हैं पुरुषों का कब्जा, महिलाएं क्यों नहीं?
2 of 8
भारतीय नोट 'सिर्फ पुरुष': अमेरिकी नोटों पर देश के संस्थापकों और पूर्व राष्ट्रपतियों की, चीन के नोटों पर माओत्से तुंग की और भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर रहती है। इन देशों में बैंक नोटों पर महिला की तस्वीर नहीं मिलती। कुछेक देशों के नोटों पर महिलाओं की तस्वीर मिलती भी है तो केवल कुछ ही नोटों पर।
विज्ञापन
तस्वीरें: नोटों पर हैं पुरुषों का कब्जा, महिलाएं क्यों नहीं?
3 of 8
ब्रिटेन और कनाडा के कई नोटों पर महारानी की तस्वीरें हैं लेकिन आलोचकों का कहना है कि इन्हें महिलाओं के प्रतिनिधि के रूप में नहीं स्वीकार किया जा सकता क्योंकि वह राजशाही की प्रतीक हैं।
तस्वीरें: नोटों पर हैं पुरुषों का कब्जा, महिलाएं क्यों नहीं?
4 of 8
तो क्या इन सभी देशों के बैंक नोट मर्दवादी नजरिए की झलक देते हैं? बहरहाल कुछ देश ऐसे भी हैं जहां नोटों पर तस्वीर के मामले में महिलाओं को कमोबेश बराबरी हासिल है।
विज्ञापन
तस्वीरें: नोटों पर हैं पुरुषों का कब्जा, महिलाएं क्यों नहीं?
5 of 8
स्वीडन में साल 2015 और 2016 में जारी होने वाले नए नोटों पर तीन नए पुरुषों और तीन नई महिलाओं की तस्वीर होगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: नोटों पर हैं पुरुषों का कब्जा, महिलाएं क्यों नहीं?
6 of 8
स्वीडन के रिक्सबैंक की जनरल काउंसिल की चेयरमैन सुजैना एबरस्टीन कहती हैं, "हमें लगता है कि नोटों पर पुरुषों और महिलाओं की तस्वीर समान संख्या में होनी चाहिए। यह हमारे उद्देश्यों के अनुरूप है। यही प्राकृतिक भी है।"
विज्ञापन
तस्वीरें: नोटों पर हैं पुरुषों का कब्जा, महिलाएं क्यों नहीं?
7 of 8
ऑस्ट्रेलिया भी एक ऐसा देश है जहाँ के नोटों पर पुरुष और महिलाएं समान संख्या में मौजूद हैं। यहां के हर नोट पर एक तरफ एक पुरुष की और दूसरे तरफ एक महिला की तस्वीर है।
तस्वीरें: नोटों पर हैं पुरुषों का कब्जा, महिलाएं क्यों नहीं?
8 of 8
नार्वे के कुल पांच तरह के नोटों में दो पर महिलाओं की तस्वीर है। हालांकि नार्वे में बहुत जल्द नोटों की नई शृंखला जारी होने वाली है जिनपर महिलाओं या पुरुषों की तस्वीर नहीं होगी। (फोटो साभार बीबीसी)