फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की उम्र में अमेरिका में परचम लहराने वाली पाकिस्तान की बेटी

विज्ञापन
1 of 5
11 साल की नायब बीबी ने सारे रिकार्ड तोड़ कर अपनी काबिलियत को साबित कर दिया है। पाकिस्तान के पेशावर की रहने वाली 11 वर्षीय नायब बीबी बचपन से ही लकवे से पीड़ित हैं। पर इसके बावजूद अमेरिका में हुए स्पेशल ओलपिंक में अपनी शारीरिक कमियों को पीछे छोड़ते हुए चैंपियन बन गई है।

साभार-द डॉन
विज्ञापन

11 साल की उम्र में अमेरिका में परचम लहराने वाली पाकिस्तान की बेटी

2 of 5
लकवे के चलते नायब बीबी का हाथ काम नहीं कर पाता है। अमेरिका से जब नायब बीबी अपने पेशावर ‌स्थित जिले के स्वाबी में मनेरी पयान पहुंची तो वहां का माहौल ही पूरी तरह से बदल चुका था।
विज्ञापन

11 साल की उम्र में अमेरिका में परचम लहराने वाली पाकिस्तान की बेटी

3 of 5
अमेरिका के लांस एंजिल्स में हुए स्पेशल ओलंपिक खेलों में 200 मीटर दौड़ की स्पर्धा में वह कांस्य पदक जीतकर लौटी है। सा‌थ ही रिले रेस में वह चौथे स्‍थान पर रही, जबकि 100 मीटर की रेस में वह छठे स्‍थान पर रही।

11 साल की उम्र में अमेरिका में परचम लहराने वाली पाकिस्तान की बेटी

4 of 5
11 साल की नायब बीबी ने जो कुछ हासिल किया है। उसका एहसास भी उनको है। वह अपने ऊपर गर्व महसूस करती हैं। वह जानती है कि उसने कुछ ऐसा किया है कि घर वाले, मेहमान और अधिकारी लोग उसे मुबारकबाद दे रहे हैं। कई लोग बड़े-बड़े समूहों में आकर नायब बीबी को मुबाकर बाद दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल की उम्र में अमेरिका में परचम लहराने वाली पाकिस्तान की बेटी

5 of 5
नायब बीबी अपने घर में अपने जीते हुए मेडल के साथ बैठकर काफी खुश दिखती हैं। जब पत्रकारों ने नायब बीबी से पूछा कि उन्हें यह पदक जीतकर कैसा लग रहा है तो उन्होंने इसलिए जवाब ‌नहीं दिया क्योंकि घर के बड़े उनके सामने बैठे हुए थे। नायब से जब पूछा गया कि क्या वो आगे भी खेलों में हिस्सा लेंगी। तो उन्होंने शर्माते हुए कहा कि हां जरूर हिस्सा लूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें