रूस ने ईरान को अपने शानदार सैन्य हथियारों में से एक S-300 एंटी मिसाइल रॉकेट सिस्टम देना शुरू कर दिया है। इस बात की पुष्टि ईरान के राजदूत ने मास्को में दिए एक इंटरव्यू में की। रूस, ईरान को अभी तक के सबसे शानदार हथियारों में से एक मिसाइल सिस्टम दे रहा है। यह मिसाइल सिस्टम एयर डिफेंस कांपलेक्स सिस्टम का भाग है।
विज्ञापन
रूस दे रहा है ईरान को सबसे बेहतरीन मिसाइलें, देखिए तस्वीरें
2 of 9
ईरान के राजदूत मेहदी सानाई ने पर्सियन भाषा के दैनिक समाचार पत्र एतिमाद को दी है। इस खबर पर अमेरिका के वाशिंग्टन से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा है कि इस विषय पर सोमवार को मीडिया को संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन
रूस दे रहा है ईरान को सबसे बेहतरीन मिसाइलें, देखिए तस्वीरें
3 of 9
मार्क टोनर ने कहा कि हम यह बात साफ कर देते हैं कि S-300 एंटी मिसाइल रॉकेट सिस्टम ईरान को देने पर सख्त एतराज है।
रूस दे रहा है ईरान को सबसे बेहतरीन मिसाइलें, देखिए तस्वीरें
4 of 9
इस माह की शुरूआत में ही ईरान के रक्षा मंत्री होसेन देहघन ने घोषणा कर दी थी कि तेहरान को वर्ष के अंत तक रूस से नया एयर डिफेंस सिस्टम मिल जाएगा। ईरान में नया वर्ष 20 मार्च, 2016 को खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
रूस दे रहा है ईरान को सबसे बेहतरीन मिसाइलें, देखिए तस्वीरें
5 of 9
ब्रिगेडियर जनरल देहघन ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम को मुख्य हार्डवेयर भाग हमें दो माह से भी कम समय में मिल जाएगा। देहघन ने बताया कि S-300 एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की जरूरत है और इसको चलाने के लिए लोगों को रूस में ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
रूस दे रहा है ईरान को सबसे बेहतरीन मिसाइलें, देखिए तस्वीरें
6 of 9
मास्को और तेहरान के बीच इस एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर वर्ष 2007 में समझौता हुआ था। यह समझौता कुल 80 करोड़ डॉलर में हुआ था।
विज्ञापन
रूस दे रहा है ईरान को सबसे बेहतरीन मिसाइलें, देखिए तस्वीरें
7 of 9
वर्ष 2010 में यह समझौता रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने टाल दिया था क्योंकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने ईरान पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके खिलाफ ईरान ने रूस की ऑर्म एक्सपोर्ट कंपनी रोसोबोरोनेएक्सपोर्ट के खिलाफ चार अरब डॉलर का मुकदमा किया था।
रूस दे रहा है ईरान को सबसे बेहतरीन मिसाइलें, देखिए तस्वीरें
8 of 9
अब अक्टूबर 2015 में ही ईरान के रक्षा मंत्री ने पुष्टि की थी कि रूस अब एयर डिफेंस सिस्टम को देने को तैयार हो गया है। इससे पहले रूस ने S-300 एंटी मिसाइल रॉकेट सिस्टम को वर्ष 2010 में चीन को दिया था।
रूस दे रहा है ईरान को सबसे बेहतरीन मिसाइलें, देखिए तस्वीरें
9 of 9
यह मिसाइल लंबी दूरी वाली होती हैं। इसमे सैम सिस्टम लगा होता है। यह मिसाइलें सबसे पहले सोवियत संघ में बनी। मिसाइल सिस्टम अलग-अलग वेरिएंट में होता है। यह रूस के सैन्य बेड़े में वर्ष 1978 से ही शामिल है।