देश की अग्रणी कार कंपनी महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी कार एक्सयूवी 500 का ऑटोमेटिक वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 15.36 लाख रुपए (एक्सशोरूम, नवी मुंबई) रखी गई है। अपने इस नए मॉडल में 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स दिए गए हैं जो इससे पहले महिंद्रा स्कॉर्पियो में भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पॉपुलर एसयूवी कार XUV500 का ऑटोमेटिक मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत
2 of 4
ऑटोमेटिक स्कॉर्पियो को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन डब्ल्यू-8, डब्ल्यू-10 व डब्ल्यू-10 एडब्ल्यूडी (ऑल व्हील ड्राइव) ट्रिम में ही उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि हाल ही में हुंडई ने अपनी नई कॉम्पेक्ट एसयूवी क्रेटा के डीजल मॉडल में ऑटोमेटिक गियर बॉक्स की पेशकश की थी, जिसे देखते हुए ही महिंद्रा ने एक्सयूवी 500 को ऑटोमेटिक गियर बॉक्स में उतारकर दोनों के बीच प्रतियोगिता को और कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
पॉपुलर एसयूवी कार XUV500 का ऑटोमेटिक मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत
3 of 4
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो महिंद्रा एक्सयूवी 500 में 2.2-लीटर एम-हवॉक डीजल इंजन लगा है जो 140 बीएचपी पावर के साथ 330 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमेटिक के साथ स्टैंडर्ड ट्रिम में 6-स्पीड मेनुअल गियर बॉक्स दिए गए हैं।
पॉपुलर एसयूवी कार XUV500 का ऑटोमेटिक मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत
4 of 4
महिंद्रा ने एक्सयूवी 500 का फेसलिफ्ट वर्जन भी इसी साल मई में लॉन्च किया था, लेकिन भारत में बढ़ती ऑटोमेटिक गियर बॉक्स कारों की मांग के कारण अब इसका ऑटोमेटिक वर्जन भी भारतीय बाजार में उतारा गया है। मई, 2015 में आए इस नए मॉडल के इंजन में कोई बदलाव नहीं किए गए थे लेकिन पुश बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम, 6-वे पावर ड्राइव सीट व रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स को शामिल किया गया था।