दक्षिण चीन की यांगजे नदी में एक जहाज चक्रवात की चपेट में आया और 450 लोगों की जान पर बन आई। अभी भी सैंकड़ों लोग लापता हैं।
विज्ञापन
चक्रवात में डूबा जहाज, देखिए 'save all' मुहिम की तस्वीरें
2 of 8
आधे डूबे हुए जहाज में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर बचाव कार्यक्रम चल रहा है। लोगों की पुकार और चीखें सुनकर उन्हें ढूंढा जा रहा है। फिलहाल करीब 50 नाव और 30 हजार लोग बचाव कार्य में लगे हैं। तस्वीर में दिख रही नाव भी बचाव कार्य में लगी है।
विज्ञापन
चक्रवात में डूबा जहाज, देखिए 'save all' मुहिम की तस्वीरें
3 of 8
भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बचाव कार्य को पूरा कर पाने में मुश्किलें आ रही हैं। अभी तक 10 लोगों को बचा लिया गया है जबकि पांच के मरने की पुष्टि हुई है। करीब सौ लोग लापता हैं।
चक्रवात में डूबा जहाज, देखिए 'save all' मुहिम की तस्वीरें
4 of 8
बचाव कार्य में लगे कर्मी जहाज पर हथौड़े से मार कर आवाज लगा रहे हैं कि
यदी पलटी हुए जहाज में कोई जिंदा बचा हो तो वह जवाब दे और उसे बचाया जा
सके।
विज्ञापन
चक्रवात में डूबा जहाज, देखिए 'save all' मुहिम की तस्वीरें
5 of 8
स्टेट ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने कहा कि जहाज ननजिंग से चौंगकिंग की तरफ जा रहा था जब यह हादसा हुआ। जहाज डैमजउ जलमार्ग पर डूबा जहां नदी की गहराई 50 मीटर है। चैनल ने बताया कि बचने वालों में सात लोग तैर कर समुद्र के किनारे तक आए और अधिकारियों को नाव के डूबने की जानकारी दी।
विज्ञापन
चक्रवात में डूबा जहाज, देखिए 'save all' मुहिम की तस्वीरें
6 of 8
ईस्टर्न स्टार नाम का यह जहाज 251 फीट लंबा, 36 फीट चौड़ा था और 534 यात्रियों को ले जाने में सक्षम था। वह चौंगकिंग दक्षिण पोत परिवहन कर्पोरेशन का था और तस्वीर में दिख रहे जहाज जैसा ही दिखता था।
विज्ञापन
चक्रवात में डूबा जहाज, देखिए 'save all' मुहिम की तस्वीरें
7 of 8
चीन के प्रधानमंत्री भी हालात का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चीन कैबिनेट से एक टीम को भेजने की बाच कही जो बचाव कार्य का निर्देशन करेगी। वहीं राष्ट्रपति शी जिंनपिंग ने 'सभी को बचाए जाने का ऑपरेशन' चलाने का आदेश दिया।
चक्रवात में डूबा जहाज, देखिए 'save all' मुहिम की तस्वीरें
8 of 8
चीन के परिवहन मंत्रालय और अन्य सरकारी विभागों को भी इस ऑपरेशन में भाग लेने के लिए और बचाए गए लोगों का उपचार कराने के लिए कहा गया है। चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी इस तरह के मामलों में संवेदनशील रहती है और त्वरित कदम उठाती है क्योंकि जरा सी देरी भी उनके शासन पर सवाल खड़े कर सकती है।