अर्जेंटीना की राजधानी जितनी रोमांटिक जगह दुनिया में ढूंढने पर शायद नहीं मिलेगी। वैसे दुनिया के सबसे मस्त नृत्य 'टैंगो' की शुरुआत भी यहीं हुई थी। अमरीका की कैथरीन हूकेन को अर्जेंटीना के एक शख़्स से प्यार हो गया और वो पांच साल पहले ब्यूनस आयर्स रहने आ गईं। वह बताती हैं, "यहां की नाइटलाइफ़ सुबह के 8-10 बजे तक चलती है। हर कोई यहां डांस करना चाहता है और ख़ुश है।"
विज्ञापन
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
2 of 13
प्यार पर कोई बंधन काम नहीं करता, ना उम्र का और ना ही सीमा का। ये बात उनसे बेहतर कौन बता सकता है जो दूसरे देश में रोमांस करते हैं। आप अपने देश में या फिर विदेश में, कहीं भी रोमांस करें, बीबीसी ट्रैवल आपको उन पांच शहरों के बारे में बता रहा है जो डेटिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। इस सूची को द ट्रैवल चैनल, ट्रैवल एंड लैयर और कोंडेनास्ट ट्रैवलर की सूची और जानकारियों को मिलाकर तैयार किया गया है। ये शहर लोगों के घुलने मिलने, बेहतरीन रेस्तरां, रोमांटिक वॉक के लिए दिलकश वादियों या फिर मनोरंजन के जानी-मानी जगहों के लिए चर्चित हैं। लिंडसे गैलोवे/बीबीसी ट्रैवल
विज्ञापन
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
3 of 13
कैथरीन के मुताबिक़, "युवा से लेकर बुज़ुर्ग जोड़े तक हर कोई पार्क में बेंच पर बैठा बातचीत करता, घुलता-मिलता, प्यार करता नज़र आएगा।।।आंखों में आंखें डाले, एक दूसरे को किस करते हुए।" कैथरीन ख़ुद वर्चुअल डेटिंग अस्सिटेंट्स नाम से सर्विस सेंटर चलाती हैं जो लोगों को ऑनलाइन डेटिंग प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
4 of 13
यहां के पार्कों के अलावा रेड वाइन का लुत्फ़ उठाते हुए रोमांटिक बार या नाइटक्लब में भी दोस्तियां हो जाती हैं। ब्यूनस आयर्स के उत्तर पूर्व में स्थित है पालेरमो। यहां काफ़ी ज़्यादा रेस्तरां और बार हैं। यहां ब्यूनस आयर्स ज़ू और बोटनिकल गार्डन भी हैं। ब्यूनस आयर्स के पूर्वी हिस्से में स्थित है सबसे पुराना इलाक़ा टेल्मो, जहां से गुज़रते हुए आपको यूरोपिय रोमांस का माहौल दिखता है। यहां की बड़ी ख़ासियत क्लासिकल आर्किटेक्चर की इमारतें हैं।
विज्ञापन
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
5 of 13
वैसे ब्यूनस आयर्स में नाइट लाइफ़ के लिए पूएर्टो माडेरो मशहूर है जो रियो डि लि प्लाटा नदी के किनारे बसा है। यह शहर का सबसे सजा हुआ इलाक़ा है और यहां आपको स्टाइलिश रेस्तरां टोरेंट भी मिलेगा। टेक्सस की राजधानी है ऑस्टिन जिसे आप दुनिया भर में नाइट लाइफ़ की राजधानी भी कह सकते हैं। कांडलर जोंस कहते हैं, "यहां एक कहावत है- अगर आपको माहौल पंसद नहीं आ रहा है, तो आप अगले बार की ओर बढ़िए, फिर अगले, तब तक जब तक कि आप मस्त न हो जाएँ।"
विज्ञापन
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
6 of 13
वे आस्टिन कन्वेंशन एंड विजिटर्स ब्यूरो के सेल्स को-ऑर्डिनेटर हैं। ज़्यादातर बार और रेस्तरां में आउटडोर बैठने की व्यवस्था होती है और साथ में लंबे टेबल भी होते हैं। आपको हर बार में सौ से ज़्यादा लोग हर रात डांस करते हुए मिल ही जाएंगे। अमरीका के दूसरे हिस्से से ऑस्टिन पहुंचने वालों को कल्चरल शॉक जैसा महसूस हो सकता है।
विज्ञापन
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
7 of 13
अमरीका के पोर्टलैंड माइन से ऑस्टिन आईं मेरी गोरहाम मालिया कहती हैं, "टेक्सस में विनम्र नागरिक बनने के लिए यस मैम और यस सर कहना बहुत ज़रूरी है।" मेरी गे गर्ल्स डेटिंग कोच नाम से वेबसाइट चलाती हैं और लेस्बियन लड़कियों को डेटिंग के गुर सिखाती हैं।
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
8 of 13
हालांकि यहां के लोग काफ़ी परिश्रमी होते हैं और मानसिक तौर पर बेहद सक्षम भी। स्थानीय लोग उसी क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं जिसके प्रति उनमें 'पैशन' (जुनून) होता है। ख़ासकर म्यूज़िकऔर तकनीकी क्षेत्रों में। लेकिन वीकएंड पर जमकर एनज्वाए भी करते हैं।
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
9 of 13
अकेले यहां पहुंचने वाले डाउनटाउन, साउथ कांग्रेस और क्लार्कविल जैसी जगहों पर रहते हैं। यहां से शहर के सबसे हॉटेस्ट डेटिंग स्पॉट बेहद नज़दीक हैं। इनमें मशहूर रेस्तरां लैंबर्ट डाउनटाउन बारबेक भी शामिल है। इसके अलावा डाउनटाउन का लेडी बर्ड लेक भी रोमांस के लिए बढ़िया जगह है। मेरी के मुताबिक़, "इस झील में नाव को पैडलिंग करते हुए डेटिंग करना अदभुत अनुभव है।"
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
10 of 13
कॉपनहेगन वाइकिंग के दौर में मछली पकड़ने वालों के गांव के तौर पर विकसित हुआ था। यहां गर्मियों में दिन काफ़ी लंबे होते हैं। यहां जून के महीने में 17 घंटे तक रोशनी बनी रहती है। इस लंबे दिन में शहर की गलियों, समुद्री तटों, ख़ूबसूरत पार्कों और शानदार चौराहों पर रोमांस करने के लिए आपके पास ज़्यादा वक़्त होता है। वैसे कॉपनहेगन के स्थानीय लोगों के बारे में मशहूर है कि वे सब फ़न-लविंग लोग और पार्टी पीपल हैं। इस कांपैक्ट सिटी में रोमांस करने के लिए कई जगहें मौजूद हैं।
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
11 of 13
पार्टी कल्चर और दिलकश माहौल के लिहाज़ से डेटिंग करने के लिए मांट्रियल उम्दा जगह है। ओटावा से 12 साल पहले मांट्रियल आकर बसे नाथन मून कहते हैं, "यह रोमांटिक सपनों का शहर है। आकर्षक पास पड़ोस और सुरक्षित माहौल के चलते रात में डेटिंग कर रहे कपल्स के लिए ये शानदार जगह है।" मांट्रियल के ओल्ड टाउन में पेस्ट्री शॉप मेज़न क्रिश्चियन फ़ॉयर चलाने वाली पामेला बाकेलियन कहती हैं, "अलग-अलग पड़ोस में आपको अलग दिलचस्प चीज़ें दिखाई देंगीं। यह लोगों के एक दूसरे से मिलने के लिए आकर्षित करता है।"
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
12 of 13
दक्षिण अफ़्रीका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है केपटाउन। जो अंगूर के बाग, बलुआई पत्थर के पहाड़ों और ख़ूबसूरत समुद्रीतटों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। मतलब यहां डेटिंग करने के लिए जगह की कोई कमी नहीं है। स्थानीय लोग भी अजनबी लोगों से घुलने मिलने में दिलचस्पी दिखाते हैं। केपटाउन टूरिज़्म के सीईओ इनवेर ड्यूमिनी कहते हैं, "केपटाउन के लोग काफ़ी सामाजिक होते हैं। कॉफ़ी पीते पीते ही दोस्त बन जाते हैं।"
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
13 of 13
शाम होते ही, केपटाउन के दक्षिणपूर्वी समुद्रतटीय हिस्सा जीवंत हो उठता है। महंगे रेस्तरां और आलीशान क्लब में काफ़ी चहलपहल देखने को मिलती है। नाइटलाइफ़ के अलावा यह इलाक़ा दिन में भी मोहक नज़र आता है। शहर के केंद्र में स्थित है केप क्वार्टर, जिसकी इमारतें डेटिंग के लिए 19वीं शताब्दी से ही मशहूर रही हैं। नए रेस्तरां, वाइन बार और गे क्लब की बदौलत यह शहर काफ़ी लोकप्रिय है। और इन सब जगहों के बीच की दूरी इतनी है कि आप टहलते हुए जा सकते हैं।