डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करेंगी ये 7 डाइट
Fri, 14 Nov 2014 12:20 PM IST
डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए डाइट में इन 7 चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। जानिए इनके बारे में।
डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करेंगी ये 7 डाइट
मेथी में मौजूद फाइबर ग्लैक्टोमेनन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है इसलिए दाने या साग के रूप में इसका सेवन जरूर करें।
डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करेंगी ये 7 डाइट
डायबिटीज केयर में प्रकाशित शोध की मानें तो रोज तीन से छह ग्राम दालचीनी के सेवन से ग्लूकोज के स्तर को 29 प्रतिशत घटाया जा सकता है।
डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करेंगी ये 7 डाइट
बादाम के सेवन से शरीर में एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) घटता है। जर्नल ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रिशन में बादाम के सेवन से डायबिटीज का खतरा कम माना गया है।
डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करेंगी ये 7 डाइट
कई शोधों में माना जा चुका है कि लहसुन शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बढ़ाता है इसलिए इसका सेवन डायबिटिक रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करेंगी ये 7 डाइट
हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के हालिया शोध की मानें तो सेब में मौजूद क्वेरसेटिन नामक तत्व इस रोग के खतरे को 20 प्रतिशत तक कम करता है।
डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करेंगी ये 7 डाइट
जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित शोध की मानें तो ग्रीन टी के नियमित सेवन से डायबिटीज नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करेंगी ये 7 डाइट
आपको जानकर अचरज होगा कि कोहड़ा या कद्दू के सेवन से भी डायबिटीज में आराम मिलता है। ईस्ट चाइना नॉर्मल यूनिवर्सिटी ने भी अपने अध्ययन में यह दावा किया है।
डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करेंगी ये 7 डाइट
शोधों में माना गया है कि रोज एक कप बीन्स के सेवन से ब्लड शुगर नियमित्रत करने में मदद मिलती है। ये शरीर में ग्लाइकिमिक्स इंडेक्स घटाती हैं।