फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद बालों को फिर से काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

Mon, 19 Mar 2018 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
यदि आप समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय भी आजमा कर देख लीजिए। यकीनन आपको फायदा होगा।
विज्ञापन

सफेद बालों को फिर से काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

2 of 11
समय से पहले सफेद बालों के इलाज के लिए आंवला एक अच्छा उपाय है। नारियल के तेल में सूखे आंवले के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें। फिर तेल ठंडा हो जाने पर उसे अपने बालों और सिर पर तेल से मालिश करें। बालों को धोने से पहले कम से कम एक घंटे के लिए या रात भर छोड़ दें। यह प्रक्रिया सप्ताह में कम से कम एक या दो बार करें।
विज्ञापन

सफेद बालों को फिर से काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

3 of 11
नारियल के तेल का दूसरा प्रयोग नींबू के रस के साथ किया जाता है। नींबू का रस मिला नारियल तेल अपने बालों और सिर पर मालिश करें। सिर में तेल लगाने के करीब एक घटे बाद ही अपने बालों को धुलें। नारियल तेल सफेद बालों के विकास को रोकने में मददगार है।

सफेद बालों को फिर से काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

4 of 11
प्याज का रस भी समय से पहले बालों के सफेद होने, बालों के झड़ने और गंजापन रोकने में मदद करता है। एक कांच के कटोरा में प्याज और नींबू का रस मिलाएं। अपने बालों और सिर पर मालिश करें। 30 मिनट के लिए छोड़ दें और एक हल्के हर्बल शैम्पू से धो लें। हालांकि प्याज का रस ठंडा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल गर्मियों करना ठीक रहेगा।
विज्ञापन

सफेद बालों को फिर से काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

5 of 11
बादाम का तेल, नींबू का रस, और आंवला के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। सफेद बालों की समस्या का इलाज करने के लिए इस मिश्रण से अपने बालों की मालिश करें इससे आपके बाल धीरे-धीरे काले होंगे।
विज्ञापन

सफेद बालों को फिर से काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

6 of 11
बाल काले करने में मेंहदी पत्तों का प्रयोग भी कारगर है। एक मुट्ठी मेंहदी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में तीन चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच सादे दही को मिलाकर अपने बालों पर समान रूप से लगाएं, फिर सूख जाने के बाद धो लें।
विज्ञापन

सफेद बालों को फिर से काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

7 of 11
नारियल के तेल में कुछ करी पत्ते को पत्तियों के काले होने तक उबालें। फिर इसके ठंडा हो जाने पर अपने सिर और बालों की तेल से मालिश करें। बालों को धोने से पहले 30 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें।

सफेद बालों को फिर से काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

8 of 11
काले तिल या तिल का तेल समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पाने में अत्यधिक प्रभावी है। प्रतिदिन एक चम्मच काले तिल का बीज कम से कम तीन महीने तक सेवन करें। अपने बालों पर तिल के तेल से मालिश करें, फायदा मिलेगा।

सफेद बालों को फिर से काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

9 of 11
काली चाय बालों को काला करने के साथ-साथ नरम और चमकदार बनाता है। एक कप पानी में दो चम्मच चाय की पत्तियों को डालकर उबाल लें। उसमें एक चम्मच नमक मिला लें। फिर ठंडा होने पर छानकर इस पानी से अपने बालों और सिर की मालिश करें और एक घंटे के बाद ठंडे पानी से धो लें।

सफेद बालों को फिर से काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

10 of 11
लौकी के रस में जैतून का तेल या तिल का तेल मिलाकर अपने सिर और बालों की मालिश करें। चौलाई का ताजा रस बालों की प्राकृतिक रंग बनाए रखने, बालों के झड़ने और समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है।
विज्ञापन

सफेद बालों को फिर से काला कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

11 of 11
लौंग का तेल या भृंगराज तेल सफेद बालों के इलाज के लिए एक अच्छा उपाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें