नाश्ते में 1-2 अंडे खा लेने भर से काफी देर के लिए भूख लगना बंद हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और फैट देर तक शरीर में उर्जा बनाए रखता है। अगर नाश्ते में अंडे खाते हैं तो पूरे दिन में कैलोरी खाने की मात्रा 18% तक घट जाती है जो सेहत के लिए अच्छा है।
विज्ञापन
बढ़ते वजन पर लगाएं लगाम, खाएं भूख कंट्रोल करने वाली ये 6 चीजें
2 of 7
भूख क्या नहीं करवाती! जल्दी जल्दी भूख लगने से इंसान ज्यादा खाना खाता है जिसमें से अधिकतर तो अपौष्टिक होता है। इस कारण ज्यादा कौलोरी खाई जाती है और वजन घटाने में दिक्कतें होती हैं। इसलिए अच्छा है कि थोड़ी-थोड़ी देर पर कम कैलोरी वाली ऐसी चीजें खाएं जो पौष्टिक भी हों और देर तक आपका पेट भी भरा रखें। इससे भूख कम लगेगी और वजन भी नियंत्रित रहेगा।
विज्ञापन
बढ़ते वजन पर लगाएं लगाम, खाएं भूख कंट्रोल करने वाली ये 6 चीजें
3 of 7
खाने से आधा घंटा पहले एक सेब खा लें। इससे खाना खाते वक्त भूख कम लगेगी। जितना जरूरी होगी, उतना ही खाएंगे। सेब में बहुत फाइबर औऱ पानी होता है। ये सेहतमंद भी होता है औऱ कैलोरी भी कम होती है। सेब का जूस पीने से सेब खाना बेहतर होता है।
बढ़ते वजन पर लगाएं लगाम, खाएं भूख कंट्रोल करने वाली ये 6 चीजें
4 of 7
ओट्स में बहुत फाइबर होता है इसलिए ये अच्छे से पेट भर सकता है। ये भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को भी कंट्रोल में रखता है। इसमें प्रोटीन ज्यादा औऱ फैट कम होता है।
विज्ञापन
बढ़ते वजन पर लगाएं लगाम, खाएं भूख कंट्रोल करने वाली ये 6 चीजें
5 of 7
बादाम में अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है। प्रोटीन और फाइबर युक्त बादाम को पचने में वक्त लगता है इसलिए तब तक भूख नहीं लगती। ये कोलेस्ट्रल सही रखने में मदद करते हैं औऱ शुगर लेवल ऊपर नहीं जाने देते।
विज्ञापन
बढ़ते वजन पर लगाएं लगाम, खाएं भूख कंट्रोल करने वाली ये 6 चीजें
6 of 7
बीन्स और फलीदार सब्जियों में फाइबर, प्रोटीन के साथ एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी और आयरन ज्यादा होता है। 2014 में छपी एक शोध में में सामने आया था कि दिन में बीन्स या मटर खा लेने से देर तक पेट भरा रहता है। इस तरह वजन भी नियंत्रित रहता है।
बढ़ते वजन पर लगाएं लगाम, खाएं भूख कंट्रोल करने वाली ये 6 चीजें
7 of 7
एक गिलास नींबू पानी थोड़ी देर के लिए आपके भूखे पेट को शांत कर सकता है। इसमें पेक्टिन नाम का वो फाइबर होता है जो पाचन को धीमा करता है और इस तरह भूख नहीं लगती। साथ ही ये शरीर में पानी की मात्रा सही रखता है। कई बार डिहाइड्रेशन हो जाने से भी तेज भूख लगती है।