फरवरी का अंतिम शनिवार क्रिकेट के दीवानों के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें करीब एक साल बाद मैदान पर आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया जहां पिछले एशिया कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगी तो पाक पिछले वर्ल्ड कप में हार का हिसाब लेने को उतारू होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तानः इन 8 सितारों के कारण देखें यह मुकाबला
2 of 11
पहली बार एशिया कप टी-20 फॉरमेट में खेला जा रहा है। इससे पहले खेले गए वनडे फॉरमेट में खेले गए टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने 5-5 मैच जीते थे। इस बार भी यह मुकाबला जोरदार होगा। जानते हैं कि भारत और पाक के बीच महामुकाबले में किन 8 खिलाड़ियों पर सभी की नजर होगी।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तानः इन 8 सितारों के कारण देखें यह मुकाबला
3 of 11
कप्तान धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने इस साल 6 टी-20 मैच जीते हैं और वह जीत के कारवां को आगे ले जाना चाहेंगे। पाक के खिलाफ मुकाबले में युवराज सिंह को धमाकेदार पारी खेलने का इंतजार होगा। वह पिछले मैच में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करियर के एक हजार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। इस साल उन्हें अपनी पहली बड़ी पारी की आस है और उनके लिए इस मैच से बढ़िया और मौका क्या होगा।
भारत बनाम पाकिस्तानः इन 8 सितारों के कारण देखें यह मुकाबला
4 of 11
पाकिस्तान के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। मध्य क्रम में वह विस्फोटक पारी खेलने में माहिर हैं। वह कप्तान के साथ-साथ टीम के धाकड़ ऑलराउंडर भी हैं। अपनी गेंद से भारतीय बल्लेबाजों को कई बार परेशान करने वाले अफरीदी ने 90 टी-20 मैचों से 91 विकेट लिए हैं और टीम के सबसे सफल गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तानः इन 8 सितारों के कारण देखें यह मुकाबला
5 of 11
इस मैच में उभरते ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी बड़ा दांव खेलने को बेकरार होंगे। पिछले मैच में उन्होंने 166.66 स्ट्राइक रेट से 18 गेंदों में 31 रन बनाए थे जिसमें शुरुआती 11 गेंदों में ही 28 रन कूट लिए थे। पांड्या पहली बार पाक के खिलाफ उतरेंगे और टीम का मध्य क्रम उन्हीं के भरोसे होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तानः इन 8 सितारों के कारण देखें यह मुकाबला
6 of 11
भारत के सामने विकेटकीपर-बल्लेबाज उमर अकमल भी एक बड़ी बाधा बन सकते हैं। वह तूफानी बल्लेबाजी करने में माहिर हैं और हाल में वह उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली हैं। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लगातार 3 फिफ्टी ठोंकने के साथ ही उन्होंने पिछली 10 टी-20 पारियों में 93 रनों के साथ 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिहाज से वह गजब के फॉर्म में हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तानः इन 8 सितारों के कारण देखें यह मुकाबला
7 of 11
टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली ने पिछले साल पाक के खिलाफ 107 रनों की शतकीय पारी खेली थी। फिलहाल उनका बल्ला इन दिनों खूब चल रहा है और पहले मैच की नाकामी को इस मैच से धोना चाहेंगे। उनकी बल्लेबाजी इस मुकाबले में मैच का रुख पलट सकती है।
भारत बनाम पाकिस्तानः इन 8 सितारों के कारण देखें यह मुकाबला
8 of 11
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। वह पाक सुपर लीग (पीएसएल) में पिछले 7 मैचों से 12 विकेट झटक चुके हैं। पिछले साल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी आज भी सभी को याद होगी। वह चतुर गेंदबाज के साथ-साथ फॉर्म में हैं और टीम इंडिया को उनसे बचने के लिए खास योजना बनानी होगी। 15 टी-20 मैचों से उनके खाते में 16 विकेट दर्ज हैं। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत के खिलाफ जोरदार गेंदबाजी की थी।
भारत बनाम पाकिस्तानः इन 8 सितारों के कारण देखें यह मुकाबला
9 of 11
सानिया मिर्जा के पति और पूर्व कप्तान शोएब मलिक इस समय सीमित ओवरों के मुकाबले ही खेल रहे हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने पिछले 7 मैचों में दहाई का स्कोर किया है साथ ही 75 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली है। उनके टी-20 करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी ( नाबाद 57 रन) भारत के ही खिलाफ है जो उन्होंने 2012 में बंगलुरू में खेली थी।
भारत बनाम पाकिस्तानः इन 8 सितारों के कारण देखें यह मुकाबला
10 of 11
पाक के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन 4 क्रिकेटरों में शुमार हैं जिन्होंने अनोखी दोहरी सफलता हासिल की हुई है। टी-20 करियर के एक हजार रन और 25 विकेटों के साथ हफीज उन 4 खिलाड़ियों में से तीसरे ऑलराउंडर (युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी) होंगे जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की और इस मैच में उतरेंगे। हफीज भी मैच का रुख पलटने में माहिर हैं।
भारत बनाम पाकिस्तानः इन 8 सितारों के कारण देखें यह मुकाबला
11 of 11
ऐसा नहीं है कि यही 8 खिलाड़ी इस मैच में फर्क डाल सकते हैं। उनके अलावा दोनों टीमों की ओर से कुछ अन्य और खिलाड़ी भी हैं जो अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं। टीम इंडिया की ओर से जहां नंबर वन फिरकी गेंदबाज आर अश्विन, तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के साथ-साथ रोहित शर्मा और शिखर धवन बल्लेबाजी में कमाल दिखा सकते हैं तो पाक टीम की ओर से मोहम्मद इरफान के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज अनवर अली भी मैच पर असर डाल सकते हैं।