फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिद्रा दूर भगाएं ये 9 आसान उपाय, सुकून से सोना है तो जान लीजिए

Sat, 05 Dec 2015 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
बिजी लाइफस्टाइल ने हमारी नींद में भी खलल डाली है। कई लोगों को तो अनिद्रा की शिकायत हो जाती है। ऐसे में ये आसान उपाय मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन

अनिद्रा दूर भगाएं ये 9 आसान उपाय, सुकून से सोना है तो जान लीजिए

2 of 10
सेंस ऑफ कंफर्ट यानी 'आराम का मामला' जब तक फील नहीं होगा, अच्छी नींद नहीं आएगी। मतलब साफ है कि सोने वाला कमरा टीवी वाले कमरे की तरह न लगे। अपने सोने की जगह को साफ-सुथरा और आरामदायक बनाएं। बेड और तकिए को भी साफ रखें और देखें फर्क, आप पहले ज्यादा चैन की नींद सो पाएंगे।
विज्ञापन

अनिद्रा दूर भगाएं ये 9 आसान उपाय, सुकून से सोना है तो जान लीजिए

3 of 10
आज ज्यादातर लोग अलार्म लगाकर सोते है। ऐसे में वे लोग, जिन्हें बिस्तर पर जाने में देरी हो जाती उन्हें सुबह के अलार्म को लेकर तनाव से जूझना पड़ जाता है। मसलन, तनाव के चलते नींद उड़ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो दिमाग पर ज्यादा जोर न डालें, नींद नहीं आ रही है तो तुरंत बिस्तर से उठे और कुछ हल्के-फुल्के काम करना शुरू कर दें। किताब पढ़ना सबसे अच्छा रहेगा। आपको पता नहीं चलेगा कि कब आप नींद के आगोश में आ गए।

अनिद्रा दूर भगाएं ये 9 आसान उपाय, सुकून से सोना है तो जान लीजिए

4 of 10
कुछ लोग गलत धारणा बना लेते हैं कि शराब पीने से नींद अच्छी आती है। लेकिन इसके उलट अगली सुबह वो उतना फ्रेश महसूस नहीं करते। वजह साफ है कि शराब की खुमारी में सोने का भ्रम होने लगता है, लेकिन हकीकत में आप स्वस्थ्य नींद नहीं ले रहे होतें हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होती है। ऐसे में अगर चैन की नींद चाहते हैं तो सोने से पहले शराब का सेवन कतई न करें।
विज्ञापन

अनिद्रा दूर भगाएं ये 9 आसान उपाय, सुकून से सोना है तो जान लीजिए

5 of 10
कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन दिन में ही लिया जाए तो ठीक है। रात में सोने से पहले कैफीन युक्त चीजों का इस्तेमाल कतई न करें, क्योंकि कैफीन से नींद आती नहीं, उड़ जाती है।
विज्ञापन

अनिद्रा दूर भगाएं ये 9 आसान उपाय, सुकून से सोना है तो जान लीजिए

6 of 10
अच्छी नींद चाहते हैं तो सिगरेट से तुरंत दूरी बना लीजिए, क्योंकि सिगरेट के निकोटिन से दिमाग के सरटुइन1 नामक मॉलीक्यूल(एक प्रकार का अणु) को हानि पहुंचती है जो शरीर को आरामदायक स्थिति में बनाए रखता है।

विज्ञापन

अनिद्रा दूर भगाएं ये 9 आसान उपाय, सुकून से सोना है तो जान लीजिए

7 of 10
आप जिस प्रकार अन्य जरूरी कामों के लिए एक शेड्यूल बनाते हैं ठीक उसी तरह सोने का एक नियमित शेड्यूल ट्राई कीजिए। कोशिश करेंगे तो आप कुछ ही दिनों में पाएंगे कि ठीक समय पर सोने की आदत बन गई है। अगर ये संभव हो पाता है तो आप जीवन में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव देखेंगे।

अनिद्रा दूर भगाएं ये 9 आसान उपाय, सुकून से सोना है तो जान लीजिए

8 of 10
आप बिस्तर पर लेटे होते है, उस समय भी आपका दिमाग तेजी से तमाम झंझटों में उलझा होता है। इससे तनाव उपजता है जो अनिद्रा का बड़ा कारण होता है। इसलिए तनावमुक्त होने के लिए अगर थोड़ा सा योगा-मेडिटेशन ट्राई कर लिया जाए तो बेहतर आइडिया होगा। मेडिटेशन से दिमाग को आराम मिलता है। नियमित तौर पर कुछ टाइम निकाल पाएं तो फिर सोने पर सुहागा वाली बात होगी। इससे अनिद्रा की समस्या आपको कभी नहीं सताएगी और चेहरे पर ग्लो आएगा सो अलग।

अनिद्रा दूर भगाएं ये 9 आसान उपाय, सुकून से सोना है तो जान लीजिए

9 of 10
आरामदायक महसूस करने के लिए अरोमाथेरेपी का प्रयोग कर सकते हैं। बाजार में तमाम ऐसे सुगंधित तेल और सेंट मौजूद हैं जिनसे आप अपने कमरे के वातावरण को खुश्बूदार और आरामदायक लगने वाला बना सकते हैं। खुश्बूदार वातावरण में आप बेहतर महसूस करेंगे। जाहिर तनावमुक्त भी हो पाएंगे और आपको नींद अच्छी आएगी।
विज्ञापन

अनिद्रा दूर भगाएं ये 9 आसान उपाय, सुकून से सोना है तो जान लीजिए

10 of 10
मैग्नीशियम एक ऐसा मिनरल है जो काफी हद तक शरीर को आराम और सुकून दिलाने के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में मैग्नीशियम वाले खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल बेहतर आइडिया होगा। ये लहसुन, अजवायन, सेम और बादाम में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इनका सेवन की नियमित आदत डालें और सुकून से चैन की नींद लें।

सोर्स-द रिचेस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें