फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों से होठों तक को चमकाती है 'चीनी', खाने के अलावा ऐसे भी करें इस्तेमाल

विज्ञापन
1 of 9
चीनी को खाने के सिवा भी कई तरीकों से इसका इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे उपयोग जो आपने सुने भी नहीं होंगे। देखिए, किस तरह चीनी आपके चेहरे और हाथों का भी ध्यान रख सकती है।
विज्ञापन

हाथों से होठों तक को चमकाती है 'चीनी', खाने के अलावा ऐसे भी करें इस्तेमाल

2 of 9
कहीं जल-कट गया हो तो उस पर रचीनी छिड़क लें। ऐसा करने से चोट के बैक्टीरिया ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रहते। उन्हें जिंदा रहने के लिए नमी चाहिए होती है और चीनी वो नमी चोट से खींच लेती है। इस तरह घाव जल्दी ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

हाथों से होठों तक को चमकाती है 'चीनी', खाने के अलावा ऐसे भी करें इस्तेमाल

3 of 9
सूखे होठों को फिर से खूबसूरत बनाने के लिए भी चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दरदरी चीनी को होंठ पर लगाएं और उंगली से मलें। या चीनी और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं और उस पेस्ट को होंठों पर लगाएं। 30-60 सेकेंड तक इसे रखें फिर गीले कपड़े से पोंछ दें। लड़कियां लिपिस्टिक लगाने के बाद होठों पर चीनी लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर उसे हटा दें। लिपिस्टिक देर तक टिकी रहेगी।

हाथों से होठों तक को चमकाती है 'चीनी', खाने के अलावा ऐसे भी करें इस्तेमाल

4 of 9
त्वचा को स्क्रब कर छेदों को खोलना जरूरी होता है ताकि वो सांस ले सके और पुराने सेल्स हट कर नए सेल्स बनेँ। ऐसा करने के लिए आप चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1/2 कप चीनी में अपनी पसंद का चेहरे पर लगाने वाला तेल मिलाएं और उस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं जब तक वो सूख न जाए। इसके बाद उसी पेस्ट से स्क्रब करें। ऐसा पूरे शरीर के साथ कर सकते हैं। त्वचा मुलायम और सुंदर बनेगी।
विज्ञापन

हाथों से होठों तक को चमकाती है 'चीनी', खाने के अलावा ऐसे भी करें इस्तेमाल

5 of 9
साइकिल या गाड़ी ठीक करते वक्त अगर हाथों में ग्रीस लग जाए तो उसे चीनी से छुड़ाएं। दरदरी चीनी को हाथों पर अच्छे से रगड़ें। इसके बाद साबुन और पानी से धो लें, ग्रीस गायब।
विज्ञापन

हाथों से होठों तक को चमकाती है 'चीनी', खाने के अलावा ऐसे भी करें इस्तेमाल

6 of 9
गार्डन में बैठने से अगर कपड़ों पर घास के निशान या दाग लग गए हैं तो चीनी को पानी में मिलाएं और दाग पर लगाएं। एक घंटे के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो दें। दाग साफ हो चुका होगा।
विज्ञापन

हाथों से होठों तक को चमकाती है 'चीनी', खाने के अलावा ऐसे भी करें इस्तेमाल

7 of 9
कॉफी बनाने का ग्राइंडर या मिक्सी गंदा हो गया है तो उसमें चीनी डाल कर कुछ देर के  लिए चला दें। चीनी उसमें बनी कॉफी या पेस्ट का फ्लेवर और गंध सोख लेगी। इसके बाद पानी से धो दें, ऐसा करने से अगली बार जो भी बनाएंगे, उसमें पिछली बार की कॉफी का टेस्ट नहीं आएगा।

हाथों से होठों तक को चमकाती है 'चीनी', खाने के अलावा ऐसे भी करें इस्तेमाल

8 of 9
इसी तरह प्याज काटते या मछली बनाते वक्त उसकी बदबू हाथों में रह गई है तो एक चम्मच चीनी को हथेली पर डालें, 1 चम्मच लीक्विड साबुन मिलाएं और मलें। पानी से हाथ धो लें, इससे बदबू भी चली जाएगी जो सिर्फ साबुन से नहीं जाती।
विज्ञापन

हाथों से होठों तक को चमकाती है 'चीनी', खाने के अलावा ऐसे भी करें इस्तेमाल

9 of 9
घर में फूल सजाने का शौक है तो उन्हें ताजा और खुशबूदार रखना भी जरूरी है। इसके लिए 3 चम्मच चीनी में 2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं और पानी से भरे गमले या फूलदान में डाल दें, उसमें फूल रख दें। सिरका पानी में बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है और चीनी फूलों की डंडी को मजबूत रखती है। ऐसे फूल ज्यादा देर तक जाता रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें