कभी टीम इंडिया की 'दीवार' रहे राहुल द्रविड़ अब भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े 'शो मैन' बनते जा रहे हैं। हाल की कुछ घटनाओं ने उनका कद और बढ़ा दिया है। 2012 की शुरुआत में उनके डेढ़ दशक चले लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। इस बीच वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और मेंटर की भूमिका में भी रहे।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़
2 of 11
अक्टूबर 2013 में राहुल द्रविड़ ने टी-20 लीग मुकाबलों से भी संन्यास ले लिया। संन्यास लेने के काफी समय बाद बीसीसीआई ने उन्हें टीम इंडिया का कोच बनाने की जगह भारत-ए और जूनियर टीम का कोच बना दिया। बल्लेबाजी में जबरदस्त नाम कमाने वाले द्रविड़ अब बतौर कोच या यों कहे युवा खिलाड़ियों को तराशने में अपनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़
3 of 11
राहुल द्रविड़ जितने बड़े बल्लेबाज हैं उतने ही बड़े वह जौहरी भी हैं। उन्हें सैकड़ों युवा खिलाड़ियों की भीड़ में से दमदार प्रतिभा को पहचानने की महारत हासिल है। शनिवार को हुई आईपीएल नीलामी में उनके तराशे खिलाड़ियों पर जिस तरह से बोली लगी उससे यही साबित होता है कि वह इस समय क्रिकेट के सबसे बड़े 'शो मैन' बन गए हैं। जानते हैं उनके तराशे उन युवा प्रतिभाओं को जिन्हें इस नीलामी में बड़ी बोली लगी।
भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़
4 of 11
पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पहले ही मैच से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले तेज गेंदबाज बरिंदर सरां द्रविड़ की ही खोज हैं। बॉक्सर बनने की चाहत रखने वाले सरां आखिरकार क्रिकेटर बन गए। यह द्रविड़ ही थे जिसने इस युवा खिलाड़ी को एक एक्सिडेंट से टूटने से बचा लिया और यहां तक पहुंचा दिया। इस गेंदबाज को सनराइजर्स हैदराबाद में 1.2 करोड़ में खरीदा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़
5 of 11
द्रविड़ की अगली बड़ी खोज रहे राजस्थान के तेज गेंदबाज नाथू सिंह जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ में खरीद लिया। एक मजदूर के इस बेटे ने पिछले साल ही प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की। वह उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने पिछले साल दिल्ली के खिलाफ रणजी मुकाबले में पदार्पण करते हुए 87 रन देकर 7 विकेट झटक लिए। वह टी-20 में काफी सफल रहे और 11 मैचों में 21 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़
6 of 11
राहुल द्रविड़ इस समय बतौर कोच अंडर-19 टीम के साथ बांग्लादेश में वर्ल्ड कप में बिजी हैं और इस टीम से उनके 5 खिलाड़ियों पर आईपीएल की नीलामी में बड़ी बोली लगाई गई है। जबकि दो खिलाड़ी सरफराज खान और रिकी बुई पहले ही आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए खेल रहे थे और दोनों को टीम ने रिटेन किए रखा है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़
7 of 11
द्रविड़ की कोचिंग में खुद को बड़े बल्लेबाज बनाने में लगे अंडर-19 के आतिशी बल्लेबाज रिषभ पंत को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख बेस प्राइज से 20 गुना ज्यादा 1.9 करोड़ में खरीदा। 18 साल के पंत ने नीलामी से पहले उसी दिन शानदार शतक लगाया जिसका इनाम थोड़ी ही देर में इस नीलामी से मिल गया।
भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़
8 of 11
आईपीएल-9 की नीलामी के दिन ही महिपाल लोरमोर ने तेज बल्लेबाजी की और अंतिम ओवर में 3 छक्के के साथ 24 रन जोड़े थे और दोपहर बाद उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीद लिया। इनके अलावा दिल्ली ने ही खलील अहमद को और पंजाब किंग्स इलेवन को अरमान जाफर ने खरीदकर अपनी टीम में लिया।
भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़
9 of 11
बल्लेबाज रिषभ पंत के अलावा अंडर-19 टीम के कप्तान इशान किशन भी इस बार आईपीएल में शामिल किए गए हैं। उन्हें गुजरात लायंस ने 35 लाख में खरीदा है।
भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़
10 of 11
24 साल के बल्लेबाज करुण नायर जिन्हें भी राहुल द्रविड़ की ही खोज कहा जाता है भी इस नीलामी से करोड़पति बन गए हैं। करुण को अभी अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करनी है और इसमें उनका बेस प्राइज सिर्फ 10 लाख था लेकिन जबरदस्त उछाल मारते हुए वह अपनी बेस प्राइज से काफी महंगे करीब 40 गुना ज्यादा की कीमत में बिके। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4 करोड़ में खरीदा।
भारतीय क्रिकेट के 'शो मैन' बनते जा रहे हैं राहुल द्रविड़
11 of 11
द्रविड़ जब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे तो उनकी टीम में युवा बल्लेबाज संजू सैमसन भी थे। उन्होंने संजू में प्रतिभा देखी और उन्हें खूब मौके दिए। उन्हें भारतीय टीम की अगली पीढ़ी के रूप में कहा जा रहा है। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा।