फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
1 of 9
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने परीक्षा में एक बड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन

SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें ये खबर

2 of 9
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सभी परीक्षाओं में अब यूनिक पेपर सेट व्यवस्था लागू की जाएगी। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
विज्ञापन

SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें ये खबर

3 of 9
एसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में यूनिक पेपर सेट व्यवस्था लागू करने के बाद नकल रोकने में मिली सफलता के बाद सभी परीक्षाओं में नई परीक्षा व्यवस्था लागू करने का फैसला किया गया है।

SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें ये खबर

4 of 9
एसएससी की परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों पर पेपर आउट करके मोबाइल के जरिए नकल कराने वाले नकलचियों पर काबू करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें ये खबर

5 of 9
एसएससी की परीक्षाओं में नकल कराने के लिए नकल माफिया ए, बी, सी, डी चारों प्रश्नपत्रों को हल करके उन्हें परीक्षार्थी के मोबाइल पर मैसेज कर देते थे। चारों प्रश्नपत्र का उत्तर मिल जाने के बाद अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार प्रश्नपत्र सीरीज से नकल कर लेते थे।
विज्ञापन

SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें ये खबर

6 of 9
आयोग की ओर से नकलचियों पर अंकुश लगाने के लिए यूनिक पेपर सेट लागू कर दिया गया। इसमें परीक्षार्थी को कौन सा प्रश्नपत्र मिला है, यह जानना कठिन हो गया है।
विज्ञापन

SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें ये खबर

7 of 9
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि यूनिक पेपर सेट में एक ही सीरीज का प्रश्नपत्र मिलने के बाद भी परीक्षार्थी प्रश्नों का मिलान नहीं कर सकेगा।

SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें ये खबर

8 of 9
परीक्षार्थियों को मिलने वाले प्रश्नपत्र में हर प्रश्न का विकल्प भी बदल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदली व्यवस्था से प्रश्नपत्र आउट करके उनका हल परीक्षार्थियों तक पहुंचाना कठिन हो गया है।
विज्ञापन

SSC परीक्षा में बड़ा बदलाव, बेरोजगार युवा जरूर पढ़ें ये खबर

9 of 9
उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था सभी परीक्षाओं में लागू की जाएगी। पहले कुछ परीक्षाओं में टियर-2 में यूनिक पेपर सेट की व्यवस्था लागू होगी, उसके बाद इसे टियर-1 एवं टियर-2 दोनों चरणों में नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें