फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

विज्ञापन
1 of 14
जहां एक ओर भारत में 150 से 160 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने में अधिकारियों को पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर हम जापान और चीन का मुकाबला कैसे करेंगे। जहां सबसे तेज स्पीड की ट्रेन 600 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ती है।
विज्ञापन

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

2 of 14
भारत में हाईस्पीड ट्रेन चलाने के प्रधानमंत्री मोदी के सपने को ग्रहण लगता दिख रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने में ही खासी मुश्किलें सामने आ रही है। लगातार इस ट्रेन के ट्रायल फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

3 of 14
अभी भारत में सेमी हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल चल रहा है। लेकिन अगर आप दुनिया में चल रही सबसे तेज रफ्तार ट्रेनों की खूबियां जानेंगे तो चौंक जाएंगे।

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

4 of 14
जापान मैग्लेव: हाईस्पीड ट्रेन में सबसे पहला मुकाम जापान का है। यहां चलने वाली मैग्लेव ट्रेन अब तक की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन है। टेस्ट रन में इस ट्रेन की रफ्तार 600 किमी/घंटा है। इसके साथ ही ये दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेनों में शुमार हो गई।
विज्ञापन

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

5 of 14
शंघाई मेग्लेव: दुनिया सबसे तेज हाईस्पीड ट्रेन की बात की जाए तो उसमें दूसरा नंबर चीन की शंघाई मेग्लेव का है। ये ट्रेन 430 किमी/घंटे की रफ्तार से चलती है। इस ट्रेन की औसत स्पीड 251 किमी/घंटा है। मैग्लेव ट्रेन की व्यावसायिक इस्तेमाल अप्रैल 2004 से शुरू हुआ।
विज्ञापन

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

6 of 14
हारमोनी सीआरएच 380ए: इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 380 किमी/घंटा है। ये दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेनों में तीसरे नंबर है।
विज्ञापन

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

7 of 14
सिमेंस वेलारो ई/एवीएस 103: स्पेन में बनाई गई इस ट्रेन की हाईस्पीड 400 किमी/घंटा है। सामान्य स्थिति में ये ट्रेन 350 किमी/घंटे की रफ्तार से चलती है। साल 2007 से इसका संचालन शुरू हुआ।

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

8 of 14
टैल्गो 350: ये ट्रेन भी स्पेन की सबसे तेज रफ्तार ट्रेनों में से एक है। ट्रायल रन में इस ट्रेन की रफ्तार 365 किमी/घंटे रही। सामान्य परिस्थितियों में इस ट्रेन की औसत स्पीड 350 किमी/घंटे है।

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

9 of 14
आलस्टॉम यूरोड्यूप्लेक्स: टीजीवी ड्यूप्लेक्स की ये तीसरी सीरीज है जिसकी लोकप्रियता यूरोप में बहुत ज्यादा है। दिसंबर 2011 में इस ट्रेन को उतारा गया। डबल डेकर सीरीज की इस ट्रेन की औसत स्पीड 320 किमी/घंटा है। इस ट्रेन के निर्माण में फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड ने मिलकर सहयोग किया।

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

10 of 14
ई5 सीरीज शिंकांसेन हायाबुसा: जापान की इस ट्रेन की सबसे तेज स्पीड 400 किमी/घंटा है। मार्च 2011 में शुरू हुई इस ट्रेन की औसत स्पीड 300 से 320 किमी/घंटे की है।

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

11 of 14
एजीवी इटालो: इटली में चलने वाली इस ट्रेन की हाईस्पीड 360 किमी/घंटा है। इस ट्रेन 2007 में अपनी सबसे तेज रफ्तार 574 किमी/घंटे को हासिल किया था। यूरोप की सबसे आधुनिक ट्रेन में इसे शुमार किया जाता है।

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

12 of 14
टीजीवी ड्यूप्लेक्स: ये ट्रेन फ्रांस की हाई स्पीड ट्रेनों में से एक है। इस ट्रेन का निर्माण 1996 से शुरू होकर 2004 के बीच हुआ। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 300 से 320 किमी/घंटे है। ये भी डबल डेकर ट्रेन है। जिसमें करीब 512 यात्रियों की बैठने की व्यवस्था होती है।

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

13 of 14
ईटीआर 500 फ्रेशियारोस्सा ट्रेन: रोम में चलने वाली ये ट्रेन 2008 में संचालित हुई। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार की बात करें तो ये 360 किमी/घंटा है। वर्तमान में इस ट्रेन की औसत स्पीड 300 किमी/घंटा है।

विज्ञापन

160 स्पीड की ट्रेन चलाने में छूटे पसीने, क्या खाक चलाएंगे बुलेट ट्रेन

14 of 14
टीएचएसआर 700टी: ताइवान में चलने वाली इस ट्रेन की सबसे तेज रफ्तार 300 किमी/घंटे की है। साल 2007 में इस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें