फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में हुई हार तो बीजेपी के इन दिग्गजों के आएंगे 'बुरे दिन'

Sun, 08 Nov 2015 05:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ज्यादातर एक्जिट पोल बिहार में महागठबंधन की सरकार बना रहे हैं, ऐसे में अगर बीजेपी हारती है तो फिर पार्टी के दिग्गजों का क्या होगा, देख लीजिए।
विज्ञापन

बिहार में हुई हार तो बीजेपी के इन दिग्गजों के आएंगे 'बुरे दिन'

2 of 8
अमित शाह बीजेपी के चाणक्य कहे जाते हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और लोकसभा चुनाव में तमाम सियासतदान इस रणनीतिकार और बीजेपी के अव्वल दर्जे के थिंकटैंक का जलवा देख चुके हैं। ये पीएम मोदी के सबसे भरोसेमंद और एकदम हनुमान सरीखे भक्त हैं। बिहार में शाह का जादू नहीं चला तो कहीं न कहीं पीएम का भरोसा टूटेगा। अध्यक्ष पद पर उनके अगले कार्यकाल की दावेदारी पर भी सवाल उठेंगे।
विज्ञापन

बिहार में हुई हार तो बीजेपी के इन दिग्गजों के आएंगे 'बुरे दिन'

3 of 8
बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने सीएम उम्मीदवार की घोषणा तो नहीं की लेकिन सियासी पंडित सुशील मोदी को ही सूबे में बीजेपी का हिडन सीएम कैंडिडेट मानते हैं। इस चुनाव में सुशील मोदी के दामन पर भी आरोप लगा है। पार्टी के ही सांसद आरके सिंह ने दावा किया था सुशील मोदी के इशारे पर पैसे लेकर टिकटों का बंटवारा हुआ। ऐसे में अगर मोदी के उम्मीदवार चुनावी रण में हथियार डालते हैं तो हार का ठीकरा बिहारी मोदी के सिर फूटना तय है।

बिहार में हुई हार तो बीजेपी के इन दिग्गजों के आएंगे 'बुरे दिन'

4 of 8
अनंत कुमार बिहार चुनाव में बीजेपी के चुनाव प्रभारी के तौर पर थे। ये पार्टी के दिग्गज और अनुभवी नेता कहे जाते हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावों में पार्टी ने इनकी रणनीतियों का लोहा माना है। अब बिहार के नतीजे तय करेंगे कि अनंत कुमार का जलवा कितना चला। सवाल यही है कि अगर परिणाम नकारात्मक आते हैं तो अनंत कुमार का क्या होगा? क्योंकि पीएम मोदी के लिए नेता वही है जो परफॉर्मेंस देता है।

विज्ञापन

बिहार में हुई हार तो बीजेपी के इन दिग्गजों के आएंगे 'बुरे दिन'

5 of 8
बिहार के रण में लालू की काट के तौर पर बीजेपी के नंदकिशोर यादव को पार्टी का ब्रह्मास्त्र समझा जाता है। कुछ जानकारों ने नंदकिशोर को संभावित सीएम उम्मीदवारों की फेहरिस्त में भी शामिल किया। माना जाता है कि नंदकिशोर पिछड़ा वर्ग और यादव वोटरों को लुभाने के लिए सूबे में पार्टी के फ्रंट के नेता रहे। सवाल सीधा है कि अगर पार्टी हारी तो नंदकिशोर यादव का फिर कभी पिछड़े वर्ग को लेकर अपनी पकड़ का दावा ठोक पाएंगे?
विज्ञापन

बिहार में हुई हार तो बीजेपी के इन दिग्गजों के आएंगे 'बुरे दिन'

6 of 8
गिरिराज सिंह चूंकि हैं तो बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता, लेकिन इनकी छवि विवादित नेता की बन गई है। बिहार चुनाव में भी गिरिराज के विवादित बोल ने पार्टी की खूब किरकिरी कराई। बचाव में उतरे अमित शाह को नेताओं को डांट भी पिलानी पड़ी। गिरिराज में गोमांस को लेकर विवादित बयान दिए थे। हालांकि गिरिराज में तांत्रिक के साथ नीतीश कुमार का वीडियो सामने लाकर महागठबंधन की पेशानी में बल जरूर डाला। अगर पार्टी की हार होती है तो क्या ऐसी स्थिति का सामना करने के लिए गिरिराज को अभी से कमर कस लेना चाहिए।
विज्ञापन

बिहार में हुई हार तो बीजेपी के इन दिग्गजों के आएंगे 'बुरे दिन'

7 of 8
शहनवाज हुसैन बीजेपी का मुस्लिम चेहरा हैं। ये पार्टी के प्रवक्ता तो हैं ही साथ ही ये मूल रुप से बिहार के ही हैं। ऐसे में बिहार में अल्पसंख्यकों को लुभाने की जिम्मदारी शहनवाज के कंधों पर रही। हार की सूरत में क्या शहनवाज के सिर भी ठीकरा फूटेगा? ये बड़ा सवाल है। सवाल ये भी है कि क्या तब भी ये पार्टी के प्रवक्ता बने रहेंगे?
विज्ञापन

बिहार में हुई हार तो बीजेपी के इन दिग्गजों के आएंगे 'बुरे दिन'

8 of 8
चुनाव से कई महीने पहले ही सीपी ठीकुर ने दावा ठोक दिया था कि बिहार के अगले सीएम के तौर पर ये जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। सीपी की छवि बिहार बीजेपी के दिग्गज भूमिहार नेता के तौर पर रही है। अगर बीजेपी हारती है तो ठाकुर का क्या होगा? सवाल ये भी है कि अगर पार्टी जीत जाती है तो क्या ठाकुर का सीएम बनने का सपना सच हो जाएगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें