आरक्षण की आग में झुलस रहे गुजरात की कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं, जो पुलिस का बर्बर चेहरा बयां करती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
कर्फ्यूग्रस्त गुजरात में पुलिस का बर्बर चेहरा बयां करती ये तस्वीरें
2 of 10
हिंसा ग्रस्त इलाकों में आंदोलनकारियों को काबू करने में लगी पुलिस महिलाओं को भी नहीं बख्श रही है और उनपर लाठियां भांजी जा रही हैं।
विज्ञापन
कर्फ्यूग्रस्त गुजरात में पुलिस का बर्बर चेहरा बयां करती ये तस्वीरें
3 of 10
गुजरात में ओबीसी कोटे के तहत पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के हिंसक हो जाने से अभी 9 लोगों की जान चली गई है।
कर्फ्यूग्रस्त गुजरात में पुलिस का बर्बर चेहरा बयां करती ये तस्वीरें
4 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शांति बनाए रखने की अपील के बावजूद राज्य में जगह-जगह आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं जारी हैं।
विज्ञापन
कर्फ्यूग्रस्त गुजरात में पुलिस का बर्बर चेहरा बयां करती ये तस्वीरें
5 of 10
हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित अहमदाबाद में सेना ने फ्लैग मार्च किया, जबकि सूरत सहित मेहसाणा, राजकोट, जामनगर, पालनपुर, उंझा और पाटन में कर्फ्यू लगा दिया गया।
विज्ञापन
कर्फ्यूग्रस्त गुजरात में पुलिस का बर्बर चेहरा बयां करती ये तस्वीरें
6 of 10
स्थिति पर काबू पाने के लिए अर्द्धसैनिक बलों और आरएएफ के 5000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। बंद के कारण पूरे राज्य में जनजीवन ठप गया।
विज्ञापन
कर्फ्यूग्रस्त गुजरात में पुलिस का बर्बर चेहरा बयां करती ये तस्वीरें
7 of 10
उधर, सूरत के विभिन्न इलाकों में पटेल समुदाय द्वारा बंद करवाए जाने के दौरान आगजनी और पथराव हुआ।
कर्फ्यूग्रस्त गुजरात में पुलिस का बर्बर चेहरा बयां करती ये तस्वीरें
8 of 10
करीब एक हजार लोगों की भीड़ ने शहर के उधना इलाके में सूरत नगर निगम के दो गोदामों को जला दिया।
कर्फ्यूग्रस्त गुजरात में पुलिस का बर्बर चेहरा बयां करती ये तस्वीरें
9 of 10
अशांति के बीच हीरा और कपड़ा उद्योग भी बंद रहा। पुलिस के मुताबिक राज्य में कम से कम आठ जगहों पर आंदोलनकारियों ने रेल पटरियां उखाड़ दी।
कर्फ्यूग्रस्त गुजरात में पुलिस का बर्बर चेहरा बयां करती ये तस्वीरें
10 of 10
सौराष्ट्र क्षेत्र के सभी प्रमुख शहरों राजकोट, जामनगर, भावनगर और पोरबंदर में बंद का व्यापक असर देखा गया। पथराव में राजकोट के एसपी ग्रामीण गगनदीप गंभीर घायल हो गए।