प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे बारह दिसंबर को काशी आएंगे। यहां होटल गेटवे में दोनों वीवीआईपी के ठहरने और रात्रिभोज सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मोदी-शिंजो के आगमन से पहले संवर रही काशी
2 of 5
मंगलवार को वाराणसी पहुंचे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अफसरों ने सुरक्षा कारणों की वजह से पहले से निर्धारित व्यवस्थाओं में कुछ बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री मोदी के ठहरने के प्रबंध होटल गेटवे के मुख्य भवन में होंगे जबकि उनके जापानी समकक्ष शिंजो अबे के ठहरने की तैयारियां मुख्य भवन के ठीक सामने स्थित इसी होटल के नदेसर पैलेस में की जा रही हैं।
विज्ञापन
मोदी-शिंजो के आगमन से पहले संवर रही काशी
3 of 5
एसपीजी के अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को कैंटोमेंट स्थित होटल गेटवे में सुरक्षा को लेकर लंबी मंत्रणा के बाद यह नई व्यवस्था तय की गई। जिस तल पर प्रधानमंत्री मोदी ठहरेंगे, उसके एक तल नीचे और एक तल ऊपर खाली रहेगा। यहां की सुरक्षा एसपीजी और एनएसजी के कमांडो संभालेंगे। होटल में चुनिंदा लोगों को ही जाने की इजाजत होगी। इसके लिए पास जारी होंगे। इसकी सूची सभी उच्चाधिकारियों के पास होगी। रात्रि भोज में दोनों प्रधानमंत्री के अलावा 100 मेहमान शामिल होंगे।
मोदी-शिंजो के आगमन से पहले संवर रही काशी
4 of 5
जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वही दूसरी ओर शहर को सजाने के लिए कर्मचारी खासी मसक्कत कर रहे हैं। वाराणसी के दशाश्वमेध में कर्मचारी जान-जोखिम में डालकर बिजली के खंभे रंगाई कर रहे हैं। करीब चालीस फीट ऊंचे बिजली के खंभों पर चढ़कर कर्मचारी रंगाई के काम में जुटे हैं। इस दौरान उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाया है।
मेहमानों की सूची 100 को पार करने लगी तो एसपीजी ने इस पर आपत्ति जताई और सुरक्षा का हवाला देकर नई व्यवस्था बनाई। इस बारे में जापानी दूतावास और वहां के विदेश मंत्रालय को भी जानकारी दी गई है। एसपीजी के साथ हुई बैठक में कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। होटल में सभी तैयारियां विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारी की निगरानी में कराई जा रही हैं। जैसा कि तस्वीर में दिख रहा है कि दौरे पर आने वाले मेहमानों को उपहार देने के लिए खास तैयारी की गई है।