बॉलीवुड के सितारों की सुरक्षा का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड पर रहता है। पागल फैन्स से लेकर भीड़ में परेशानी तक, सबसे बचाते हैं ये बॉडीगार्ड्स। ऐसे में इन सितारों का रवैया भी जानना जरूरी है। कुछ उन्हें परिवार का सदस्य मानते हैं तो कुछ के लिए वे इतने अहम नहीं होते।
विज्ञापन
अपने बॉडीगार्ड के साथ कैसे पेश आते हैं फिल्मी सितारे! जानें
2 of 11
ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपने बॉडीगार्ड की शादी में शिरकत की। वे उनके परिवार से भी मिलीं और तस्वीरें भी खिचवाईं। यकीनन किसी भी बॉडीगार्ड के लिए यह खुशी की बात होगी कि उनका सुपरस्टार मालिक उनकी खुशियों में शरीक हो। ऐसे ही और भी कई सितारे हैं।
विज्ञापन
अपने बॉडीगार्ड के साथ कैसे पेश आते हैं फिल्मी सितारे! जानें
3 of 11
शाहरुख खान ने अपने बॉडीगार्ड यासीन खान को उनकी शादी पर बंगला गिफ्ट किया था। उससे पहले वे शाहरुख के साथ उनके बंगले 'मन्नत' में ही रहते थे। यासीन ने कई साल तक शाहरुख की रक्षा की लेकिन कुछ ही वक्त पहले उन्होंने यह नौकरी छोड़ अपनी कपंनी शुरू कर ली है।
अपने बॉडीगार्ड के साथ कैसे पेश आते हैं फिल्मी सितारे! जानें
4 of 11
रवीना टंडन कहती हैं कि बॉडीगार्ड रखना ठीक है लेकिन इस बात का दिखावा करना कोई जरूरी नहीं। वे कहती हैं,''लोग 8-8 बॉडीगार्ड लेकर भी चलते हैं जो मुझे लगता है थोड़ा ज्यादा ही है।''
विज्ञापन
अपने बॉडीगार्ड के साथ कैसे पेश आते हैं फिल्मी सितारे! जानें
5 of 11
आमिर खान के वैसे तो छ: बॉडीगार्ड हैं लेकिन विजय और सत्या उन्हें बेहद पसंद हैं। आमिर उन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड से कम नहीं मानते। आमिर कहीं भी शहर से बाहर जाते हैं तो उन्हें साथ ले जाते हैं।
विज्ञापन
अपने बॉडीगार्ड के साथ कैसे पेश आते हैं फिल्मी सितारे! जानें
6 of 11
ऋचा चड्डा ऐसी हीरोइन हैं जो सिर्फ तब बॉडीगार्ड बुलाती हैं जब उन्हें किसी भीड़भाड़ वाले फंक्शन में जाना हो। उनका खुद का कोई पर्मनेंट बॉडीगार्ड नहीं है।
विज्ञापन
अपने बॉडीगार्ड के साथ कैसे पेश आते हैं फिल्मी सितारे! जानें
7 of 11
सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा से कितना लगाव रखते हैं यह किसी से छिपा नहीं है। शेरा भी सलमान के लिए जान तक देने के लिए तैयार रहता है। सलमान ने हाल ही में शेरा के बेटे को फिल्मों में लाने की बात भी कही थी।
अपने बॉडीगार्ड के साथ कैसे पेश आते हैं फिल्मी सितारे! जानें
8 of 11
मनीषा कोइराला ने किसी आदमी को अपना बॉडीगार्ड बनाने के बजाए महिला बॉडीगार्ड चुनना बेहतर समझा। वे कहती हैं कि एक महिला ही दूसरी महिला का खतरा समझ सकती है और उसी रक्षा कर सकती है।
अपने बॉडीगार्ड के साथ कैसे पेश आते हैं फिल्मी सितारे! जानें
9 of 11
अक्षय कुमार अपने बॉडीगार्ड 'श्री' की बहुत तारीफ करते हैं। जो इंसान अक्षय से एक बार मिल ले, श्री उसे लंबे वक्त तक याद रखते हैं। श्री अक्षय के बेटे आरव का भी उतना ही ध्यान रखते हैं। बदले में अक्षय भी श्री की बर्थडे पार्टी में जाना कभी नहीं भूलते।
अपने बॉडीगार्ड के साथ कैसे पेश आते हैं फिल्मी सितारे! जानें
10 of 11
बिपाशा बसु अपने हेयरड्रेसर को ही अपने बॉडीगार्ड की तरह हर जगह साथ ले जाती हैं और उन पर बहुत यकीन करती हैं।