अखंड भारत या United India, Pakistan and Bangladesh की बहस नई नहीं है। हालांकि जब-जब ये बहस बोतल से बाहर आती है बंटवारे के जख्म हरे हो जाते हैं और तीनों मुल्कों की साझा विरासत और मुश्किलों पर बात होने के बजाय बात उन मुद्दों पर होने लगती है, जो जख्मों को और कुरेद देते हैं। राम माधव ने अखंड भारत का विचार सामने रखा, राम मनोहर लोहिया संयुक्त भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की वकालत कर चुके हैं। मशहूर ब्रिटिश पत्रकार मार्क टुली भी मानते हैं कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश को एक होना चाहिए।
विज्ञापन
भारत के साथ पाक और बांग्लादेश मिले तो क्या होगा?
2 of 7
भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के एक हो न हो, लेकिन यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर अगर ये एक संघ बनाते हैं तो संभवतः ये दुनिया के ताकतवर संघों में से एक हो जाएंगे। कई ऐसे मोर्चे होंगे, जिनपर दुनिया में इनका कोई सानी नहीं होगा। आइए जानें।
विज्ञापन
भारत के साथ पाक और बांग्लादेश मिले तो क्या होगा?
3 of 7
संयुक्त भारत, पकिस्तान और बांग्लादेश की संयुक्त आबादी तकरीबन डेढ़ अरब से भी अधिक (1,59,43,41,190) होगी। यूरोपीय यूनियन की आबादी 507,416,607 है। इस लिहाज से देखें तो ये दुनिया का सबसे बड़ा संघ होगा।
भारत के साथ पाक और बांग्लादेश मिले तो क्या होगा?
4 of 7
एक अनुमान के मुताबिक, संयुक्त भारत, पाकिस्तान और पाकिस्तान में मुस्लिमों की आबादी लगभग 50 करोड़ (49,89,42,158) होगी। दुनिया में मुस्लिमों का ये सबसे बड़ा संघ होगा। भारत की 80.5 फीसदी आबादी हिंदुओं (827,578,868) की है।
विज्ञापन
भारत के साथ पाक और बांग्लादेश मिले तो क्या होगा?
5 of 7
चिंता की बात ये होगी की गरीबों की आबादी भी दुनिया के इसी हिस्से में सबसे ज्यादा होगी। तीनों मुल्कों की तकरीबन 60 करोड़ आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। तीनों मुल्कों की सबसे बड़ी साझा चिंता भी यही है।
विज्ञापन
भारत के साथ पाक और बांग्लादेश मिले तो क्या होगा?
6 of 7
भारत सेना में 20,89,900 जवान हैं, जबकि पाकिस्तान की सेना में 10,50,000। बांग्लादेश के पास 732,000 जवान होंगे। इन तीनों सेनाओं की संख्या जोड़ ली जाए तो ये दुनिया की सबसे बड़ी सेना होगी।
भारत का कुल सकल घरेलू उत्पाद 1.877 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि पाकिस्तान का सकल घरेलू उत्पाद 232.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और बांग्लादेश का 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर। हालांकि तीनों मुल्कों की सकेल घरेलू उत्पाद जोड़ दी जाए तो ये 2.259 ट्रिलियन से अधिक होगी। भारत फिलहाल 9वें नंबर की अर्थव्यवस्था है और जुड़कर ये जरा बेहतर स्थित में आ सकता है। हालांकि ये ऐसा नहीं होगा की अमेरिका और चीन को टक्कर दे सके। ऐसा करने के लिए तीनों ही देशों का विकास की दिशा में और तेजी से बढ़ने की जरूरत है।