26 मई को मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गोपीनाथ मुंडे ने भी केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली। गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार थे। महाराष्ट्र की राजनीति में उनका खास स्थान था। गोपीनाथ मुंडे बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रमोद महाजन के रिश्तेदार थे। प्रमोद महाजन का पहले ही निधन हो चुका है। गोपीनाथ मुंडे प्रमोद महाजन के बेटे-बेटी के साथ गोपीनाथ मुंडे की पत्नी बीजेपी के बड़े नेता प्रमोद महाजन की बहन थी। प्रमोद महाजन का करीब 8 साल पहले निधन हो गया था। बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी की शादी में बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की थी।