1 जनवरी से 15 जनवरी तक लोगों के बैंक अकाउंट को उनके रसोई गैस कनेक्शन से लिंक किया जाएगा, ताकि 1 जनवरी से प्रभावी होने वाला सब्सिडी ट्रांसफर सभी खाताधारकों के बैंक खाते में आसानी से पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
बहुत जरूरी है ये जानना, 1 जनवरी से क्या-क्या बदल रहा
2 of 6
1 जनवरी 2015 से सभी खाताधारकों के खाते में रसोई गैस सब्सिडी पहुंचना शुरू हो जाएगी। गैस की डिलीवरी के समय बाजार के अनुसार ही कीमत देनी होगी। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है, नहीं तो अपने बैंक खाते का ब्यौरा देना होगा।
विज्ञापन
बहुत जरूरी है ये जानना, 1 जनवरी से क्या-क्या बदल रहा
3 of 6
1 जनवरी से कंपनियों के फेसबुक पेज के पोस्ट किसी यूजर की प्रोफाइल पर कम से कम दिखेंगे। 1 जनवरी से फेसबुक अपनी डाटा नीति, कुकीज़ पॉलिसी और शर्तों को भी अपडेट करेगा। साथ ही, फेसबुक एक 'बाई' (BUY) बटन भी टेस्ट के तौर पर शुरू कर सकता है।
बहुत जरूरी है ये जानना, 1 जनवरी से क्या-क्या बदल रहा
4 of 6
डीडीए की हाउसिंग स्कीम के विजेताओं को 1 जनवरी से फ्लैट मिलने शुरू हो जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार द्वारका के फ्लैट 1 जनवरी को, नरेला के 15 जनवरी और रोहिणी के फ्लैट 25 जनवरी को दिए जाएंगे। सिरसापुर और रोहिणी के कुछ फ्लैट मिलने में देरी होगी।
विज्ञापन
बहुत जरूरी है ये जानना, 1 जनवरी से क्या-क्या बदल रहा
5 of 6
IIT दिल्ली की मदद से मॉरिशस में स्थापित की गई इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ऑफ रिसर्च एकेडमी (IITRA) 1 जनवरी 2015 से 8 प्रोफेसर और 20 स्टूडेंट के साथ शुरू हो सकती है।
बहुत जरूरी है ये जानना, 1 जनवरी से क्या-क्या बदल रहा
6 of 6
1 जनवरी 2015 से फार्मा कंपनियों की तरफ से डॉक्टरों को गिफ्ट के तौर पर मेडिकल सैंपल, पर्सनल गिफ्ट, फ्री हॉलीडे प्लान आदि नहीं दिए जा सकेंगे। सरकार से अनुसार यह कंपनियों का प्रोडक्ट प्रमोशन करने का गलत तरीका है, जिसे 1 जनवरी से बैन किया जा रहा है।