क्रिकेट के मैदान पर भी कई बार बेहद दिलचस्प और न भुलाई जा सकने वाली घटनाएं होती हैं। और ये घटनाएं तब खास बन जाती हैं जब उन्हें कैमरे में कैद कर लिया जाता है। उन्हीं ढेरों यादगार तस्वीरों में से कुछ चुनिंदा तस्वीरें आपके लिए। ये तस्वीर टीम इंडिया के जुलाई में इंग्लैंड दौरे की है जहां दिग्गज बल्लेबाज बुरी तरह से नाकाम रहे।
विज्ञापन
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
2 of 14
इस साल हुए आईपीएल 7 के एक मैच के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक डाइव लगाकर बल्लेबाज को रन आउट करने का प्रयास करते हुए।
विज्ञापन
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
3 of 14
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले फिल ह्ज की मौत के बाद पहला टेस्ट एडिलेड में खेला गया। मैच के दौरान बारिश से खलल पड़ने के बाद ड्रेसिंग रूम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क अपनी पत्नी के साथ कुछ इस कदर रुमानी अंदाज में नजर आए। यह तस्वीर 10 दिसंबर की है।
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
4 of 14
आईपीएल खिताब दूसरी बार जीतने के बाद कोलकाता के ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम की जोरदार स्वागत की तैयारी की गई, लेकिन सितारों के जमावड़े की आहट पाकर स्टेडियम में काफी प्रशंसक पहुंच गए। बेकाबू हो रही स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस का काफी पसीना बहाना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए।
विज्ञापन
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
5 of 14
यह तस्वीर साल की शुरुआत में खेली गई एशेज सीरीज के दौरान की है। मैच के दौरान एक दर्शक ने कुछ इस अंदाज में अपने पैर स्टैंड पर रखे कि देखने वालों को लगा कि माजरा कुछ और है।
विज्ञापन
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
6 of 14
भारत और श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। यह पारी इस मायने में खास रही क्योंकि स्टेडियम में उनकी माशूका अनुष्का शर्मा पहली बार उनका मैच देखने आई।
विज्ञापन
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
7 of 14
पिछले महीने सिडनी में एक मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्ज की मौत बल्लेबाजी के दौरान सिर पर बाउंसर लगने से हो गई। फिल के निधन पर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने 63 रनों की खेली गई उनकी अंतिम पारी को गेट से लेकर पिच तक 63 बैटों के साथ सलामी दी।
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
8 of 14
यह तस्वीर है एक अप्रैल, 2014 की। ढाका में टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान एक अभ्यास सत्र के समय भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और विराट कोहली आपस में बहस करते हुए। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि दोनों में बहस किस बात पर हो रही थी।
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
9 of 14
25 साल के युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्ज की अचानक मौत से पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध था। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने शिरकत की। अपने पिता के कंधे पर आखिरी बार जा रहा यह युवा क्रिकेटर।
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
10 of 14
आईपीएल 7 में एक मैच के दौरान पंजाब किंग्स इलेवन का एक क्षेत्ररक्षण कैच लपकने के प्रयास में कुछ इस कदर डाइव लगा बैठा।
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
11 of 14
सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए एक वनडे मैच के दौरान एक स्ट्रेकर मैदान में घुस आया। उसे रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह तस्वीर 23 नवंबर की है।
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
12 of 14
साल की शुरुआत में 5 जनवरी को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे इंग्लिश बल्लेबाज माइकल कारबेरी का बल्ला उनकी बल्लेबाजी के दौरान ही टूट गया।
साल 2014 की क्रिकेट की 14 चुनिंदा तस्वीरें!
13 of 14
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शेन वॉटसन को आउट करने के बाद कुछ इस तरह से उन्हें जाने को कहा।
ढाका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया काफी निराश दिखी। युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा में सबसे ज्यादा उदास अपने युवी ही दिखे।