अलीगढ़ के खैर कस्बे के मोहल्ला उपाध्याय में दुष्कर्म के बदले की भावना से सुलगती एक 13 वर्षीय किशोरी ने पांच साल के बालक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। शव को जलाने का भी प्रयास किया। बाद में अधजला शव पॉलीथिन में रखकर ईंटों में छिपा दिया। (सभी फोटो: अभिषेक शर्मा, अमर उजाला अलीगढ़)
विज्ञापन
तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!
2 of 9
बुधवार की सुबह घटना का खुलासा होने पर लोग भड़क गए और घटना के पीछे किसी तांत्रिक का हाथ होने का अंदेशा जताते हुए हत्या को नरबली करार देकर सुभाष चौक पर शव रखकर अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें शांत किया गया। इस जघन्य हत्या का कारण पुलिस ने बालक के पिता द्वारा किशोरी से दुष्कर्म बताया है। फिलहाल आरोपी किशोरी पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!
3 of 9
इंस्पेक्टर खैर के अनुसार दलित रिंकू पुत्र चंद्रपाल का इकलौता बेटा अमित (5) घर के बाहर खेल रहा था। एक 13 वर्षीय किशोरी उसे बहलाकर ले गई। उसे नशा करने की लत है। वह अमित को बहलाकर एक प्लॉट पर ले गई जहां उसकी गर्दन व पेट काटने के बाद ईटों से कुचल कर हत्या कर दी। इसके बाद पोलिथिन और कागज एकत्रित कर शव पर केरोसीन डालकर जलाने का प्रयास किया। शव नहीं जलने पर उसे पॉलीथिन में रखकर ईंटों में दबा दिया।
तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!
4 of 9
बालक के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हो गए खोज-बीन में उन्हें किशोरी द्वारा बच्चे को ले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद जब उसकी तलाश शुरू हुई तो वह देर रात सोमना रोड स्थित दरगाह के पास सोती मिली। पूछताछ के लिए बच्चे के परिजन उसे अपने घर ले आए, पर उसने कुछ नहीं बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती दिखाई तो उसने हत्या की बात कबूल ली।
विज्ञापन
तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!
5 of 9
उसके अनुसार, अमित के पिता ने दो दिन पहले उसके साथ नशे का लालच देकर दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर थप्पड़ भी मारा था। इसी बात से कुपित होकर उसने बदले में अमित की हत्या कर दी। पूछताछ में उसने यह भी माना कि बालक की हत्या उसने अकेले की है। मगर स्थानीय लोगों का तर्क था कि किशोरी अमित को पहले पथवारी देवी मंदिर के पास से ले गई और फिर करबला में ले जाकर मार डाला। यह किसी तांत्रिक की मदद से सिद्धी प्राप्ति के लिए नरबली का मामला है।
विज्ञापन
तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!
6 of 9
जब पुलिस ने किशोरी की निशानदेही पर अधजले शव के रूप में सिर व धड़-पैर बरामद किए तो लोगों ने उसे पुलिस से छीन लिया। बाद में शव सुभाष चौक पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसपीआरए, एसडीएम व सीओ, इंस्पेक्टर सहित कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। सीओ ओपी सिंह कड़ी कार्रवाई करने व मृतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने के बाद उन्हें किसी तरह शांत किया जा सका।
विज्ञापन
तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!
7 of 9
महज 13 साल की उम्र में गांजा, शराब, बीड़ी-सिगरेट से लेकर व्हाइटनर जैसे नशे की गिरफ्त में फंसी किशोरी पर किसी का कोई अंकुश नहीं है। बाप सुदूर कहीं रहता है। घर में अकेली निशक्त मां है। ऐसे में निरंकुश किशोरी का हाल यह है कि मांगने पर यदि उसे कोई बीड़ी नहीं देता तो वह पत्थर फेंककर मारने पर उतारू हो जाती। नशे का लालच देकर जब उससे दुष्कर्म किया गया तो उसने इज्जत के बदले आरोपी के बेटे को ही मार डाला।
तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!
8 of 9
शुरुआती में जब पुलिस अधिकारी किशोरी से पूछताछ कर रहे थे तो वह एक ही बात कह रही थी कि उसने अकेले ही मारा है। बाद में जब उससे असलियत खोली तो सभी चौंक पड़े। उसने बताया कि सोमना रोड के एक नलकूप पर उसके साथ अमित के पिता रिंकू ने बुरा काम किया था। उसे बदले में गांजा पिलाने का लालच दिया था। तभी से वह गुस्से में थी। उसका कहना है कि वह लोगों के मनोरंजन का साधन बनती जा रही थी।
तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!
9 of 9
बालक की हत्या से आक्रोशित परिजन जब सुभाष चौक पर जाम लगा रहे थे। उस वक्त वहां मृतक की मां भी थी जो आठ माह से गर्भवती थी। उसका रो रोकर बुरा हाल था। वह किसी भी सूरत में केजी में पढने वाले अपने बेटे के शव को उठने नहीं दे रही थी। जब पुलिस शव को गाड़ी में डालकर ले गई तो उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद परिजन उसे बाइक पर बैठाकर घर ले गए। जहां उसने एक बालक को जन्म दिया। लोग नवजात को अमित का दूसरा जन्म बता रहे हैं।