फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में रतन टाटा ने किया नीरा के अस्पताल का शुभारंभ

Sat, 05 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मथुरा

सार

  • रतन टाटा ने नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया
  • नीरा का अस्पताल है नयति
विज्ञापन
1 of 5
tata
टाटा संस के चेयरमैन एमिरेट्स पद्म विभूषण रतन टाटा ने नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। उन्होंने अस्पताल को ब्रज क्षेत्र के मरीजों के उपचार की अपनी तरह की पहली अनूठी सेवा बताया।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में रतन टाटा ने किया नीरा के अस्पताल का शुभारंभ

2 of 5
neera
नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर रतन टाटा ने कहा कि आज मथुरा में उद्घाटित नए अस्पताल से इस क्षेत्र के लोगों को जरूरी चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। शहर में सभी सुविधाओं के साथ इस अस्पताल का खुलना खुशी की बात है।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में रतन टाटा ने किया नीरा के अस्पताल का शुभारंभ

3 of 5
dance troop
सबसे बड़ी बात कि इसके पीछे व्यक्तिगत बलिदान के साथ समाज सेवा का एक जुनून है और सच्ची चाहत है। नयति हेल्थकेयर की चेयरपरसन नीरा राडिया ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा प्रदान करने के सफर में आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

रंगारंग कार्यक्रम में रतन टाटा ने किया नीरा के अस्पताल का शुभारंभ

4 of 5
dance group
हमारा उद्देश्य छोटे शहरों में मरीजों को उपचार की सुविधा प्रदान कर आम लोगों पर बीमारी की वजह से पड़ने वाले शारीरिक, भावनात्मक और आर्थिक बोझ को कम करना है। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विशेषज्ञ जिनमें कार्डियक साइंस, ऑन्कोलॉजी, आर्थोपीडिक्स, न्यूरोसाइंस, पल्मोनोलॉजी, गैस्ट्रोसाइंस, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, पीडिएट्रिक्स, गाइनेकोलॉजी, रेडियोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन, क्रिटिकल केयर और इमरजेंसी मेडिसिन और डेंटिस्टरी के विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे सेवा उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में रतन टाटा ने किया नीरा के अस्पताल का शुभारंभ

5 of 5
dancers
नयति हेल्थकेयर के सीईओ मेडिकल डा. आरके मणि ने कहा कि मरीजों को उपचार प्रदान करने के महान विचार ने मुझे बहुत प्रभावित किया और मेडिकल और नर्सिंग से जुड़े मेरे सैकड़़ों पेशेवर सहकर्मी मथुरा को अपनी कर्मभूमि बनाने के लिए दूर-दूर से यहां आए हैं। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें