दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में बदइंतजामी की वजह से बृहस्पतिवार को बवाल हो गया। इलाहाबाद की फूलपुर तहसील के अंदावा इलाके में ग्रामीणों ने इलाहाबाद-वाराणसी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। बवाल बढ़ने पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया और एक दर्जन से अधिक वाहन तोड़ डाले। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन में फिर बड़ा बवाल, दरोगा का हाथ तोड़ा
2 of 8
जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीण और पुलिस कर्मी घायल हो गए। एक घंटे तक वहां अफरातफरी और भगदड़ का माहौल रहा। बाद में आला अधिकारियों के मौके पर पहुंचे पर मामला शांत हुआ। इस बीच मेजा तहसील के कटका इलाके में भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से रोके जाने पर नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और एक दरोगा का हाथ तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन में फिर बड़ा बवाल, दरोगा का हाथ तोड़ा
3 of 8
घटना के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए और पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर जब्त कर लिए। वहीं, अंदावा के बवाल में पुलिस ने 28 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
प्रतिमा विसर्जन में फिर बड़ा बवाल, दरोगा का हाथ तोड़ा
4 of 8
फूलपुर तहसील प्रशासन ने झूंसी के अंदावा गांव स्थित तालाब में झूंसी और हनुमानगंज की विभिन्न ग्रामसभाओं में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की थी। बृहस्पतिवार की दोपहर रिठैयां, उर्दीसराय और बंधवाताहिरपुर ग्रामसभा के ग्रामीण दुर्गा प्रतिमाएं लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे तो तालाब में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी और पानी भी बहुत कम था।
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन में फिर बड़ा बवाल, दरोगा का हाथ तोड़ा
5 of 8
इससे नाराज ग्रामीणों ने इलाहाबाद-वाराणसी हाईवे जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच भीड़ में एक एक्सयूवी गाड़ी पहुंच गई। वाहन चालक खुद को एक अफसर बताते हुए भीड़ के बीच से तमाम ग्रामीणों को टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे भड़के ग्रामीणों ने वाहन पर पीछे से पथराव कर दिया और बवाल बढ़ता चला गया। ग्रामीणों ने रोडवेज की अनुबंधित बस सहित एक दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन में फिर बड़ा बवाल, दरोगा का हाथ तोड़ा
6 of 8
काफी देर बाद पुलिस पहुंची तो ग्रामीण ने पुलिस पर पथराव कर दिया। कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने भी लाठियां भांजी। काफी देर तक पुलिस और ग्रामीण के बीच गुरिल्ला युद्ध जैसे हालात रहे। बवाल बढ़ने पर कई थानों की फोर्स के साथ डीएम संजय कुमार, डीआईजी भगवान स्वरूप, एसएसपी केएस इमैनुएल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया गया।
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन में फिर बड़ा बवाल, दरोगा का हाथ तोड़ा
7 of 8
उधर, मेजा के कटका गांव के पास टोंस नदी में प्रतिमा विसर्जन से रोके जाने से भड़के ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ग्रामीण ने लाठी से पीटकर दरोगा रामेंद्र पांडेय का दायां हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने मौके पर मिले दो ट्रैक्टर सीज कर दिए और हमलावरों की तलाश में कई जगह छापेमारी की।
प्रतिमा विसर्जन में फिर बड़ा बवाल, दरोगा का हाथ तोड़ा
8 of 8
जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए मेजा और फूलपुर तहसील के अंदावा में पर्याप्त व्यवस्था थी। यह कुछ स्वार्थी तत्वों की शरारत है। जिन्होंने कानून को अपने हाथों में लिया, उन्हें चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।