फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

Fri, 23 Oct 2015 10:59 PM IST
दिलनवाज पाशा
विज्ञापन
1 of 12
'भारत के लोग पाकिस्तान से प्यार करते हैं'- ये दर्शाने के लिए फेसबुक पर एक अनूठा अभियान शुरू किया गया है। 'प्रोफाइल फॉर पीस' कैंपेन के तहत कई लोग अपनी प्रोफाइल तस्वीरें बदल रहे हैं। इन तस्वीरों में लोगों ने एक पर्ची थाम रखी है जिसमें लिखा है कि हम भारतीय हैं और पाकिस्तान से नफरत नहीं करते हैं। संगीतकार और आम आदमी पार्टी समर्थक विशाल ददलानी ने भी अपनी तस्वीर इस अभियान के समर्थन में बदली है।
विज्ञापन

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

2 of 12
कुछ लोगों ने अपने दोस्तों के समूहों की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान से भी लोग तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं जिनकी पर्चियों पर लिखा है कि हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं।
विज्ञापन

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

3 of 12
ये अभियान मुंबई में रहने वाले राम सुब्रमण्यम ने शुरू किया है। राम ने बीबीसी से कहा, "हाल ही में मैंने शिवसेना के पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ प्रदर्शन की खबरें पढ़ी। उन्होंने कलाकारों पर कालिख पोती। जो शिवसेना ने किया वो मुंबई की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता, कम से कम मेरी भावनाओं का तो बिलकुल भी नहीं।

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

4 of 12
"राम कहते हैं, "सामान्य लोग नफरत नहीं करते हैं बल्कि वे ईमानदारी से जीना चाहते हैं और दूसरों के जीने देना चाहते हैं। नेता हमें बदनाम कर रहे हैं। मैं इस बारे में कुछ करना चाहता था। मेरे मन में शांति के लिए प्रोफ़ाइल तस्वीर बदलने का विचार आया।"राम को उम्मीद नहीं थी कि उनके इस अभियान को इतना जबरदस्त समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

5 of 12
वे कहते हैं, "मैंने ऐसा किया और जबरदस्त समर्थन मिला। मैं इससे पहले भी वायरल अभियानों का हिस्सा रहा हूँ लेकिन इतना जबरदस्त समर्थन पहले कभी नहीं मिला।"
विज्ञापन

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

6 of 12
हाल ही में शिवसेना ने पाकिस्तानी गजल गायक ग़ुलाम अली के मुंबई में ग़ज़ल कार्यक्रम को रद्द करवा दिया था। शिवसेना ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख़ुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन के विरोध में स्तंभकार सुधींद्र कुलकर्णी का मुंह काला भी कर दिया था।
विज्ञापन

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

7 of 12
अपनी तस्वीर बदलने वाली अर्शी यासीन लिखती हैं, "प्रिय शिवसेना, नफरत फैलाना बंद करो। मैं शांति चाहती
हूँ और मुझ जैसे बहुत हैं।"

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

8 of 12
शिवसेना ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान की बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर के साथ बैठक का विरोध किया जिसके बाद ये बैठक भी रद्द कर दी गई।

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

9 of 12
शिवसेना के विरोध के जवाब में एक पाकिस्तानी होटल मालिक ने भारतीय मेहमानों को फ्री खाना देने की मुहिम शुरू की थी जिसे पाकिस्तान में समर्थन प्राप्त हुआ था।

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

10 of 12
अब भारत की ओर से ये अभियान शुरू हुआ है जिसके तहत लोग दोनों देशों के बीच शांति के लिए अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदल रहे हैं।

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

11 of 12
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से कई मुद्दों को लेकर तनाव है।
विज्ञापन

'हम पाकिस्तानी हैं और भारतीयों से प्यार करते हैं...'

12 of 12
हो सकता है इस तनाव में इस ‌अभियान से कुछ कमी आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें